The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Nicholas Pooran runout vs SRH was a brain fade moment

निकोलस पूरन का ब्रेनफेड, शायद ही आपने क्रिकेट में ऐसा रन आउट देखा होगा

पूरन का इस साल T20 क्रिकेट में खराब फॉर्म भी जारी है. इस साल उन्होंने 9 इनिंग में मात्र 121 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 117.5 का रहा है.

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 06:59 PM IST)
Nicholas Pooran runout vs SRH was a brain fade moment
शिवांग के ओवर की पहली बॉल पर निकोलस पूरन का मानो ब्रेनफेड हो गया. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 का 10वां मैच. हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम. पहले तो मोहम्मद शमी ने शानदार स्पेल डाला. SRH के नीतीश रेड्डी और क्लासेन ने टीम के वापसी कराई. लेकिन मैच का एक मोमेंट ऐसा था जिसने सभी को थोड़ा चौंकाया. चेज के दौरान LSG के निकोलस पूरन का विकेट एकदम ब्रेनफेड था.

निकोलस पूरन का ब्रेनफेड 

मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 156 रन बनाए. 157 के टारगेट का पीछा करने उतरी LSG की टीम को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने स्टेबल शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े. इसके बाद मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ 28 गेंद में 40 रनों की पार्टनरशिप लगाई.

77 के स्कोर पर मार्करम 45 रन बनाकर आउट हो गए. क्रीज पर कदम रखा आयुष बडोनी ने. वो भी कुछ खास नहीं कर सके. 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस वक्त टीम का स्कोर 102 रन ही पहुंचा था.

बडोनी का विकेट गिरने के बाद लखनऊ की पारी आगे बढ़ाने आए निकोलस पूरन. 13 ओवर में टीम का स्कोर 3 विकेट पर 105 रन था. 7 ओवरों में अभी भी 52 रन चाहिए थे. SRH की तरफ से 14वां ओवर कराने आए स्पिनर शिवांग कुमार.

शिवांग के ओवर की पहली बॉल पर निकोलस पूरन का मानो ब्रेनफेड हो गया. वो बॉल को स्वीप करने गए. बैट का अंडर एज लगा. पूरन को लगा कि बॉल विकेटकीपर ईशान किशन के ऊपर से निकल गई है. लेकिन वो गलत थे. किशन ने गजब का एंटीसिपेशन दिखाया. उन्होंने बॉल कलेक्ट कर ली. इतनी देर में पूरन क्रीज छोड़ चुके थे. किशन ने आसान सा रनआउट कर दिया.

निकोलस पूरन 4 गेंद में सिर्फ 1 रन ही बना पाए. उनके आउट होने के बाद LSG को जिताने का पूरा जिम्मा कप्तान पंत पर आ गया.

पूरन का साल खराब रहा है

पूरन का इस साल T20 क्रिकेट में खराब फॉर्म भी जारी है. इस साल उन्होंने 9 इनिंग में मात्र 121 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 117.5 का रहा है. और एवरेज 13.44 का. T20 के हिसाब से ये बिलो पार परफॉर्मेंस है.

मैच में पहले बैटिंग करते हुए SRH की टीम 20 ओवर में 156 रन बना पाई. टीम का स्कोर एक वक्त 10 ओवर में 4 विकेट पर सिर्फ 35 रन ही था. इसके बाद 5वें विकेट के लिए नीतीश रेड्डी और क्लासेन ने 63 बॉल्स में 116 रन जोड़ दिए. दोनों ने बढ़िया रिकवरी कराई. रेड्डी ने 33 बॉल्स में 56 रनों की पारी खेली. क्लासेन ने 41 गेंद में 62 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई और बैटर 14 रन से ज्यादा स्कोर नहीं करा पाया.

वीडियो: क्या LSG की प्लानिंग ऋषभ पंत की भारतीय टी-20 टीम में वापसी करा देगी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()