Ind vs NZ: विराट-शमी ने मैच जिताया, पर एक मामले में न्यूजीलैंड भारत से कहीं बेहतर!
2003 वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने किसी भी ICC इवेंट में न्यूजीलैंड को नहीं हराया था. अब जाकर ये कड़ी टूटी है. हालांकि, एक पहलू में किवी टीम भारत पर बीस साबित हुई.

भारत ने न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) को हरा दिया है. वनडे वर्ल्ड कप में लंबे इंतज़ार के बाद भारतीय फ़ैन्स को ये लम्हा देखने को मिला. रोहित शर्मा की टीम ने टॉस जीतकर 274 के टार्गेट को चेज़ कर लिया. हालांकि, एक पहलू में टॉम लेथम की टीम ने भारत को पछाड़ दिया. फील्डिंग. लोगों ने भारत की फील्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर गज़ब के रिएक्शन्स दिए हैं.
भारत की फील्डिंगधर्मशाला में खेले गए इस मुक़ाबले में टीम इंडिया ने एक नहीं, कई सारे कैच छोड़े हैं. कैच ड्रॉप करने वालों में रविन्द्र जडेजा का नाम भी शामिल है. जी हां, दुनिया के बेस्ट फील्डर से भी कैच ड्रॉप हुआ, वो भी आसान-सा. और वो कैच टीम इंडिया के लिए बहुत महंगा भी साबित हुआ. 11वें ओवर में रचिन रविंद्र सेट हो रहे थे, जब ये कैच छूटा. आगे चलकर रचिन ने 75 रन बनाए.
इसके बाद 33वें ओवर में बॉल कुलदीप यादव के हाथ में थी. फुल डिलेवरी, लॉफ्टेड ड्राइव. लॉन्ग ऑफ पर हाथ का कैच. बुमराह दौड़ गए,और बॉल तक पहुंच गए. बॉल हाथ में आई भी, पर उचक गई. अगले ओवर में बुमराह की फील्डिंग पर फिर सवाल खड़े हुए.
विकेट के पीछे केएल राहुल से भी ग़लतियां हुईं. हालांकि, आख़िर के 10 ओवर में भारत ने शानदार वापसी की.
न्यूजीलैंड की फील्डिंगअब चलते हैं मेहमान टीम न्यूजीलैंड की फील्डिंग की तरफ. न्यूजीलैंड की फील्डिंग बिल्कुल सटीक और नपी-तुली रही. जहां भारत के खिलाड़ी अपने आप को इंजरी से बचाने के लिए डाइव लगाने से बचते नज़र आये, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बिना किसी परवाह के डाइव लगा रहे थे. और बॉल रोक रहे थे. कीवी टीम के प्लेयर्स ने कई मौकों पर डाइव लगाई, और अपने टीम के लिए अहम रन्स रोके.
34वें ओवर में सूर्यकुमार यादव क्रीज़ पर मौजूद थे. ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर उन्होंने ड्राइव किया. कवर पर खड़े मिचेल सैंटनर ने शानदार फील्डिंग की. सूर्या दौड़ गए थे. मिचेल ने बिना देखे बॉल फेंक दिया. बॉल ट्रेंट बोल्ट के पास गई. बोल्ट ने टॉम लेथम की ओर फेंका, और सूर्या अपने वनडे वर्ल्ड कप डेब्यू पर रनआउट हो गए. इस विकेट में न्यूजीलैंड की फील्डिंग का गज़ब तालमेल दिखा.
वहीं ग्लेन फिलिप्स की जितनी तारीफ़ की जाए, कम होगी. कहीं भी खड़ा हो, ये प्लेयर हमेशा बॉल रोक ही लेता है. विराट कोहली ने 95 रन पर छक्का लगाने की कोशिश की. वो कैच भी फिलिप्स ने ही पकड़ा. हालांकि, तब तक विराट अपना काम कर चुके थे.
मैच में क्या हुआ?रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया. भारत ने पहले 10 ओवर में दो विकेट चटका लिए. सिर्फ 34 रन बने थे. फिर किवी देश ने शानदार वापसी की. रचिन और डेरिल मिचेल ने बेहतरीन बैटिंग की. मिचेल ने वनडे क्रिकेट में अपना पांचवां शतक जड़ा. हालांकि, मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लेकर किवी पारी पर ब्रेक लगाया और उन्हें 273 पर रोक दिया.
फिर आई रोहित-शुभमन की बारी. पहले विकेट के लिए भारत ने 71 रन जोड़े. फिर लगातार कई विकेट्स गिरे. आख़िर में विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा ने मिलकर पारी को संभाला और भारत को 250 के पार पहुंचाया. जड्डू ने 39 रन की अहम पारी खेली. भारत ने अब तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना हर मैच जीता है.
वीडियो: विराट कोहली के शतक vs बांग्लादेश, फ़ैन्स बोले ये युवा बनेगा अगला विराट

