न्यूज़ीलैंड के तीन मुख्य गेंदबाज इंडिया के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं
2019 वर्ल्ड कप के बाद न्यूज़ीलैंड की पहले वनडे सीरीज़ है.
Advertisement

5 फ़रवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज़ के लिए न्यूज़ीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया की टीम साल के पहले विदेशी दौरे पर न्यूज़ीलैंड पहुंची हुई है. इंडिया ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ T20I सीरीज़ अपने नाम कर ली है. पांच मैचों की सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी इंडियन क्रिकेट टीम के हौसले बुलंद हैं. T20I सीरीज़ खत्म होने के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी.
इंडिया ने वनडे सीरीज़ के लिए अपनी टीम पहले ही घोषित कर दी थी. अब न्यूज़ीलैंड ने भी अपनी 13 मेंबरों वाली टीम अनाउंस कर दी है. वर्ल्ड कप 2019 के बाद न्यूज़ीलैंड की पहली वनडे सीरीज़ होगी. वनडे सीरीज़ के मैच 5 फरवरी, 8 फरवरी और 11 फरवरी को खेले जाएंगे.
न्यूज़ीलैंड अपने तीन सबसे खास गेंदबाजों की चोट से परेशान है. मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्युसन अंगूठे की चोट की वजह से बाहर हैं जबकि ट्रेंट बोल्ट का हाथ टूटा हुआ है. ये तीनों गेंदबाज इंडिया के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह पर हामिश बेनेट, स्कॉट कुग्लाइजन और काइल जेमिशन को टीम में जगह दी गई है. अगर काइल जेमिशन को इस सीरीज़ में खेलने का मौका मिलता है तो ये उनका डेब्यू मुकाबला होगा.
वीडियो: भारत-न्यूज़ीलैंड के पहले T20 इंटरनेशनल में भारत ने रिकॉर्ड बना दिया
ईश सोढ़ी को पहले वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है. पहले वनडे के बाद उनको न्यूज़ीलैंड ए के लिए रिलीज कर दिया जाएगा. न्यूज़ीलैंड के बॉलिंग अटैक की कमान टिम साउदी संभालेंगे. टीम में तीन ऑलराउंडरों को शामिल किया गया है. जेम्स नीशम, कोलिन डि ग्रांडहोम और मिचेल सेंटनर. टीम की बैटिंग सबसे ज्यादा संतुलित है. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टॉम लाथम टीम में वापस आए हैं. न्यूज़ीलैंड की टीम ये रही- बल्लेबाज - केन विलियमसन(कप्तान), टॉम ब्लंडेल, मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स. गेंदबाज - टिम साउदी, ईश सोढ़ी(पहले वनडे के लिए), हामिश बेनेट, स्कॉट कुग्लाइजन, काइल जेमिशन. ऑलराउंडर - कोलिन डि ग्रांडहोम, मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम. विकेटकीपर - टॉम लाथम. न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में इंडिया की टीम जानने के लिए ये पढ़ें.New Zealand announces their ODI squad:
Kane, Taylor, Bennett, Blundell, De Grandhomme, Guptill, Kyle Jamieson, Kuggeleijn, Tom Latham, Neesham, Nicholls, Santner, Sodhi and Southee. •Ferguson and Trent Boult aren't fit yet, so they misses out. A great chance for India to win! pic.twitter.com/VTf4KIDZrK — Cricket Burner (@Burnercricket) January 30, 2020
वीडियो: भारत-न्यूज़ीलैंड के पहले T20 इंटरनेशनल में भारत ने रिकॉर्ड बना दिया

