The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Michael Clarke said i would not be surprised if jasprit bumrah player of the match t20 world cup final

बुमराह के लिए T20 वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर क्लार्क की बड़ी भविष्यवाणी!

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में डेथ ओवर्स में शानदार बॉलिंग की थी. इस दौरान उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए.

Advertisement
Michael Clarke, Jasprit bumarh, Michael Clarke on Jasprit bumrah
बुमराह डेथ ओवर्स के मास्टर गेंदबाज हैं. फोटो- (PTI)
pic
ओम प्रकाश
7 मार्च 2026 (अपडेटेड: 7 मार्च 2026, 04:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच खेला जाएगा. यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. टीम इंडिया (Team India) खिताब जीतकर हैट्रिक लगाना चाहेगी. वर्ल्ड कप फाइनल में कौन प्लेयर सबसे ज्यादा इम्पैक्ट डालेगा? इस मुकाबले में कौन खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच बनेगा? इस पर चर्चा शुरू हो गई है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) का मानना है, अगर फाइनल में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने, तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी. टी20 वर्ल्ड कप में क्लार्क का फोकस बुमराह की बेहतरीन परफॉर्मेंस पर रहा है. उन्होंने टफ सिचुएशन में शानदार बॉलिंग करने के लिए जसप्रीत बुमराह की तारीफ की. क्लार्क ने  बियोन्ड23 (Beyond23) क्रिकेट पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा,

“बुमराह के पास कई तरह के वैरिएशंंस हैं. उनके पास प्रेशर में बेहतर करने की स्किल्स हैं. उनकी सबसे बड़ी ताकत प्रेशर में सटीक बॉलिंग करना है. यह चीज उन्हें दुनिया में बेस्ट बनाती है. बुमराह भारत के लिए एक डिफाइनिंग फैक्टर हैं. मुझे हैरानी नहीं होगी अगर वह फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनते हैं. वह बहुत इम्पैक्टफुल प्लेयर हैं.” 

ये भी पढ़ें: भारत को सेमीफाइनलिस्ट भी नहीं मान रहे थे आमिर, सिद्धू ने बताया ‘ढोंगी बाबा’

प्रेशर के बेस्ट प्लेयर

बातचीत के दौरान माइकल क्लार्क ने जसप्रीत बुमराह के टैलेंट की जमकर तारीफ की. उन्होंने आगे कहा,

“भारत इस टूर्नामेंट की बेस्ट टीम है. वर्ल्ड कप में उसकी परफॉर्मेंस शानदार रही है. हम बुमराह के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं. क्योंकि हमें उनसे ऐसे प्रदर्शन की आदत हो गई है. वह अलग लेवल के बॉलर हैं. बुमराह तीनों फॉर्मेट में दुनिया के बेस्ट प्लेयर हैं. वह मैच विनर हैं. बुमराह सबसे मुश्किल ओवर डालते हैं. वह रन बचाने वाली मशीन हैं. प्रेशर में उनकी परफॉर्मेंस वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बेहतर है.”

बेस्ट बॉलर हैं बुमराह

टीम इंडिया को बुमराह की काबिलियत पर भरोसा है. इसीलिए मैच के दौरान उनके ओवर अहम समय के लिए बचाकर रखे जाते हैं. क्लार्क भी मानते हैं कि बुमराह अलग-अलग कंडीशन्स में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. क्लार्क के मुताबिक, 

“बुमराह के पास अलग-अलग स्किल्स हैं. जिस तरह दुनिया के बेस्ट बैटर्स प्रेशर में रन बनाते हैं. उसी तरह बुमराह हर कंडीशन में मैच जिता सकते हैं. अगर मैं उनका कप्तान होता, तो मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती होती कि मैं उनका इस्तेमाल कब करूं. यही वजह है भारत उनसे शुरुआत में बॉलिंग नहीं करवाता. डेथ ओवर्स के लिए उनके 2 ओवर बचाकर रखे जाते हैं.”

डेथ ओवर्स के मास्टर

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह ने डेथ ओवर्स में शानदार बॉलिंग की. उन्होंने अपनी गेंदबाजी के चलते मैच कि दिशा बदल दी. उन्होंने सेमीफाइनल में 16वां और 18वां ओवर डाला. इन दो ओवर में बुमराह ने सिर्फ 14 रन दिए थे. मैच में उनकी सटीक और सधी गेंदबाजी के चलते भारत सेमीफाइनल जीतने में सफल रहा. 

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()