The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Neeraj Chopra won Gold in Asian Games 2023 then catches India Flag to win Fans hearts again

नीरज ने बेईमानी झेल जीता गोल्ड और फिर जो किया, फ़ैन्स सेलिब्रेट करते ना थकें!

एक ही दिल है नीरज जी, कितनी बार जीतेंगे...

Advertisement
pic
5 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 5 अक्तूबर 2023, 06:34 PM IST)
Neeraj Chopra, Asian Games, Flag
नीरज ने तिरंगे को नीचे नहीं गिरने दिया (स्क्रीनग्रैब, PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

नीरज चोपड़ा. Asian Games 2023 में इन्होंने जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल अपने नाम किया. चीन की बेईमानी भी Neeraj Chopra और उनके साथी किशोर जेना को नहीं रोक पाई. अपने इवेंट के बाद नीरज ने एक बार फिर से फ़ैन्स का दिल जीत लिया. इससे पहले नीरज ने 88.88 मीटर के थ्रो के साथ सफ़लतापूर्वक अपना एशियाड टाइटल डिफेंड किया.

यह उनके सीज़न की बेस्ट परफ़ॉर्मेंस थी. नीरज ने अपने ही साथी Kishor Jena को पीछे छोड़ा. किशोर ने 87.54 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता. इसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक्स के लिए भी क्वॉलिफ़ाई कर लिया. पेरिस का क्वॉलिफ़िकेशन मार्क 85.50 मीटर्स का था. इस इवेंट में इन दोनों की जीत हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गई.

# Neeraj Chopra Flag

चोपड़ा और जेना अब मेंस जैवलिन में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली जोड़ी बन गए. इस जीत के बाद दोनों ही प्लेयर्स ने काफी देर तक सेलिब्रेट किया. और स्टेडियम के चक्कर लगाए. इस दौरान स्टेडियम में मौजूद फ़ैन्स ने इन दोनों को खूब चियर किया. दोनों ही एथलीट्स तिरंगे के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे. और इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

वीडियो में दिखता है कि नीरज सेलिब्रेशन के लिए तिरंगा मांगते हैं. और फिर स्टैंड्स से एक फ़ैन नीरज की ओर तिरंगा फेंकता है. लेकिन यह नीरज तक पहुंच नहीं पाता. हवा में लहराता तिरंगा नीरज से दूर जाकर गिरने ही वाला होता है, कि वह कमाल की फ़ुर्ती दिखाते हुए इसे लपक लेते हैं. नीरज की इस फ़ुर्ती का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा के साथ भी चाइना ने की बेईमान, बड़ा एक्शन लेगा भारत!

नीरज ने तिरंगा लपकने के बाद इसे लपेटकर स्टेडियम के चक्कर लगाए. इससे पहले, उनके इवेंट के दौरान खूब बवाल हुआ था. इस इवेंट में ओलंपिक्स और वर्ल्ड चैंपियन नीरज को अपना पहला ही थ्रो दोबारा से लेना पड़ा. बताया गया कि टेक्निकल फ़ेल्यॉर के चलते उनका पहला थ्रो रिकॉर्ड नहीं हो पाया. देखने से लग रहा था कि नीरज का ये थ्रो 87 मीटर या उससे भी दूर जाकर गिरा था.

लेकिन ऑफ़िशल्स ने इसे रिकॉर्ड ही नहीं किया. नीरज काफ़ी देर तक वहां ऑफ़िशल्स से बहस करते दिखे. बताया गया कि स्कोरिंग सिस्टम में टेक्निकल फ़ेल्यॉर के चलते नीरज के थ्रो की दूरी रिकॉर्ड नहीं हो पाई.


इन सबके बीच कुवैत के एथलीट ने अपना थ्रो भी कर डाला. और फिर इवेंट लगभग 20 मिनट तक रुका रहा. जिसके बाद तय हुआ कि नीरज अपना पहला थ्रो दोबारा से करेंगे. नीरज ने बिना किसी बवाल के, ये थ्रो दोबारा से कर दिया. इस बार उनका भाला 82.38 मीटर दूर गया.

चाइना वालों की बेईमानी यहीं नहीं रुकी. इवेंट में भाग ले रहे दूसरे थ्रोअर किशोर जेना के साथ भी गड़बड़ हुई. ऑफ़िशल्स ने उनका दूसरा प्रयास डिस्क्वॉलिफ़ाई करार दे दिया. जबकि उनका अगला पैर लाइन के क़रीब भी नहीं था. नीरज तुरंत इस मामले में आए और किशोर से अपील करने को कहा. किशोर की अपील के बाद कुछ रीप्लेज़ देखे गए और फैसला पलटा गया. किशोर का ये थ्रो 79.76 मीटर का था.

Advertisement

Advertisement

()