IPL के कारण अब बेटे का फर्ज निभा पाएंगे मुकुल चौधरी!
मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा था. इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ 60 लाख रुपए खर्च किए. मुकुल के लिए यह रकम बहुत बड़ी है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि वह इस पैसे से अपने पिता का कर्ज उतारना चाहते हैं.

'यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोति:'. IPL ट्रॉफी में ये 4 संस्कृृत शब्द सुनहरे अक्षरों में अंकित हैं. माने, जहां प्रतिभा को अवसर मिलता है. IPL हर साल नए टैलेंट्स को मौका देता है. ये उनकी पूरी जिंदगी को बदल देता है. ऐसा ही कुछ हुआ है राजस्थान के मुकुल चौधरी के साथ भी.
मुकुल चौधरी के पिता पर है कर्जमुकुल चौधरी को IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा था. इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ 60 लाख रुपए खर्च किए थे. मुकुल के लिए यह रकम बहुत बड़ी है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि वह इस पैसे से अपने पिता का कर्ज उतारना चाहते हैं. द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में मुकुल ने घर की आर्थिक स्थिति के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि घर बनाने के लिए उनके पिता ने कर्ज लिया था. मुकुल के पिता ने अपना घर बेचकर जमीन ली. इस जमीन पर उन्होंने होटल बनाया और खुद परिवार के साथ किराये पर रहने लगे.
मुकुल के क्रिकेट को सपोर्ट करने के लिए परिवार किराए के घर बदलता रहा. कर्ज के कारण परिवार को परेशानी होती थी. हालांकि, अब यह सारी परेशानी खत्म हो जाएगी. मुकुल इसके लिए आईपीएल और लखनऊ सुपर जायंट्स का शुक्रगुजार हैं.
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी पर स्टडी होगी, IIM इंदौर टैलेंट पर रिसर्च करेगा
मुकुल के लिए IPL बड़ा मौकामुकुल IPL मौके की अहमियत जानते हैं. अपने पहले ही सीजन में ही खुद को साबित करके टीम में उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है. 10 मैच में उन्होंने 170 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी आया. मुकुल ने आईपीएल को लेकर कहा,
IPL मेरे जैसे खिलाड़ी के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म है. मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे यह मौका मिला. हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह इंडिया के लिए खेले. IPL से वह रास्ता खुल जाता है. मुझे नहीं लगा था कि चीजें इतनी जल्दी हो जाएंगी. मेरा परिवार भी बहुत खुश है.
इस मौके के लिए मुकुल ने काफी मेहनत की है. वह मैच खेलने के लिए भरतपुर से गुड़गांव ट्रैवल किया करते थे. अक्ससर बस में ही उनकी रात बीतती थी और वह अगले दिन बल्लेबाजी करते. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 5 पारियों में 173 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 198.85 का रहा. इसी के दम पर IPL में उन्हें मौका मिला. मुकुल ने अपने पिता का सपना पूरा किया. शादी से पहले ही मुकुल के पिता यह फैसला कर चुके थे कि उनका बेटा क्रिकेटर बनेगा. मुकुल अब इसी राह पर हैं.
वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

