The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Mohammad rizwan supports gaza people amid israel palestine war

फिलिस्तीन के समर्थन में उतरे मोहम्मद रिजवान, गाजा को समर्पित किया शतक और कहा...

Mohammad Rizwan ने ODI वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत को गाजा में बसे फिलिस्तीनी लोगों को डेडिकेट किया है.

Advertisement
pic
11 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:35 PM IST)
Mohammad Rizwan, world cup, israel palestine
मोहम्मद रिजवान ने किया फिलिस्तीन का समर्थन (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इजरायल और हमास (Israel Hamas War) की जंग ने दुनिया को बांट दिया है. पश्चिमी देश और वहां के लोग इजरायल के साथ खड़े हैं. वहीं मिडिल ईस्ट और एशिया के कुछ देश और वहां के कई लोग फिलिस्तीन के लिए आवाज उठा रहे हैं. इनमें पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम भी शामिल है. उन्होंने फिलिस्तीन का खुलकर समर्थन किया है और अपना शतक वहां के लोगों को समर्पित किया.

भारत में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से हुआ. जीत मिली पाकिस्तान को. मोहम्मद रिजवान ने इस जीत को गाजा में बसे फिलिस्तीनी लोगों को डेडिकेट किया है. रिजवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्ट लिखा है, जो अब वायरल हो रहा है. उन्होंने लिखा,

‘यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था. जीत में योगदान देकर खुश हूं. इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और खासकर अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय जाता है. शानदार स्वागत और लगातार समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत आभारी हूं.’

ये भी पढ़ें: World Cup शुरू होने पर जश्न नहीं हुआ, लोग भड़के, अब IND vs PAK मैच में ये सब होगा!

मोईन अली कर चुके समर्थन

हालांकि रिजवान पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं है, जिन्होंने फिलिस्तीन का खुलकर समर्थन किया है. इससे पहले इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली ने भी साल 2014 में फिलिस्तीन का समर्थन किया था. वो भारत के खिलाफ साउथैम्पटन में खेले गए मुकाबले में रिस्ट बैंड पहनकर उतरे थे. जिस पर ''Save Gaza" और "Free Palestine" लिखा हुआ था. उन्होंने ये मैच के दूसरे दिन किया था. हालांकि उनके इस कदम पर ICC ने एक्शन लिया था. उसने अली कोमैच के तीसरे दिन रिस्ट बैंड उतारकर खेलने का आदेश दिया था.

आर्म बैंड पहने दिखे थे मोईन अली.

इसके लिए ICC कोड की धारा F का हवाला दिया गया था. इस नियम के अनुसार खिलाड़ियों और टीम के अधिकारियों को ऐसे आर्म बैंड या कपड़े पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो किसी राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय गतिविधियों से संबंधित हैं.

बात रिजवान की करें तो उन्होंने 10 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच में शानदार शतकीय पारी खेली. रिजवान ने मैच में 121 गेंद पर 131 रन बनाए. उन्होंने अब्दुल्ला शफीक के साथ मिलकर 176 रन की पार्टनरशिप की. इसकी बदौलत पाकिस्तान ने 345 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल किया.

वीडियो: वर्ल्ड कप सॉन्ग पर फ़ैन्स के रिएक्शन देखे?

Advertisement

Advertisement

()