The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • World cup 2023 Special programme in india vs pakistan match at ahmedabad

World Cup शुरू होने पर जश्न नहीं हुआ, लोग भड़के, अब IND vs PAK मैच में ये सब होगा!

World Cup 2023 के लिए BCCI ने उद्घाटन समारोह नहीं करवाया था और अब...

Advertisement
pic
11 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:52 PM IST)
World cup, ind vs pak, opening ceremony
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले होगा रंगारंग कार्यक्रम (Twitter/mufaddal_vohra)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वर्ल्ड कप 2023 (World cup 2023) शुरू हुआ. 5 अक्टूबर को. मामला एकदम सूखा-सूखा रहा. माने बिना किसी रंगारंग कार्यक्रम के शुरुआत हो गई. सोशल मीडिया पर फैन्स नाराज दिखे. मगर अब खबर आ रही है कि जो नहीं हुआ, वो अब होने वाला है. 

दरअसल 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच वर्ल्ड कप का हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. ये मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुकाबले के शुरू होने से पहले एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा. रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह अपनी परफॉर्मेंस देंगे. कई बड़ी हस्तियां भी इस दौरान स्टेडियम में मौजूद रहेंगी. जिसमें सचिन तेंडुलकर, सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है. 

ये भी पढ़ें: PAK vs SL: चोट के साथ खेले रिजवान, मैच जितवाया, पर मैच के बाद जो कहा वो सुन सब चौंके! 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मैच के दौरान लाइट शो और डांस परफॉर्मेंस भी होगा. IND vs PAK मैच के दौरान 1 लाख 30 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है.

दरअसल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से कोई भी उद्घाटन समारोह नहीं करवाया गया था. जिस वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया था. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हालांकि सभी देशों के कप्तानों ने एक साथ बैठकर पत्रकारों से बातचीत की थी.

बेहतरीन फॉर्म में पाकिस्तान

बात मैच की करें तो ये मुकाबला काफी हाईवोल्टेज होने वाला है. पाकिस्तानी टीम इस टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेल चुकी है और दोनों ही मैच जीत चुकी है. पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराया था. जबकि 10 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने 345 रन के रिकॉर्ड टारगेट को चेज किया था. 

वहीं इंडियन टीम की बात करें तो अपने पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की थी. टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना करेगी. ये मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. 
 

वीडियो: वर्ल्ड कप सॉन्ग पर फ़ैन्स के रिएक्शन देखे?

Advertisement

Advertisement

()