'उसमें बुमराह-सिराज वाली बात नहीं...', गंभीर के 'फेवरेट' पर उनके दोस्त ने ही उठा दिया सवाल
IPL में, हर्षित राणा ने 34 मैचों और 32 पारियों में 40 विकेट लिए हैं. वनडे अंतर्राष्ट्रीय में, हर्षित राणा ने 5 मैचों और 5 पारियों में कुल 10 विकेट लिए हैं.
.webp?width=210)
भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) को काफी समय से ट्रोल किया जा रहा है. टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. क्रिस श्रीकांत जैसे कुछ पूर्व क्रिकेटर्स को लगता है कि राणा को टीम में जगह इसलिए मिली है क्योंकि वह हेड कोच गौतम गंभीर के करीबी हैं. अब गंभीर के साथी रहे मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने भी राणा की प्रतिभा पर सवाल उठा दिए हैं. उन्हें नहीं लगता है कि राणा मोहम्मद सिराज या फिर जसप्रीत बुमराह जैसे हैं.
मोहम्मद कैफ ने उठाए हर्षित राणा पर सवालमोहम्मद कैफ ने पिछले काफी समय से हर्षित को फॉलो किया है. वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि हर्षित की ताकत क्या है. अपने यूट्यूब चैनल पर हर्षित की गेंदबाजी पर उन्होंने कहा,
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगा पाकिस्तान, मंजूरी के बावजूद किया इनकार
कैफ को लगता है कि हर्षित में वह काबिलियत नहीं है कि वो धीमे खेल रहे बल्लेबाज को आउट कर पाए. कैफ ने कहा,
गंभीर ने किया था बचावकुछ समय पहले हर्षित राणा के चयन को लेकर काफी सवाल उठे थे. सोशल मीडिया पर उनकी काफी ट्रोलिंग हुई. ट्रोलिंग इतनी ज्यादा थी कि खुद गौतम गंभीर को इस बारे में बयान देना पड़ा था. उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा,
हर्षित राणा का करियरहर्षित राणा ने पिछले साल गंभीर के कोच बनने के बाद से दो टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. हर्षित राणा ने 2 मैचों और 3 पारियों में कुल 4 विकेट लिए हैं. वनडे अंतर्राष्ट्रीय में, हर्षित राणा ने 5 मैचों और 5 पारियों में कुल 10 विकेट लिए हैं. टी20 करियर पर नजर डालें तो गेंदबाज़ ने 1 मैच और 1 पारी में कुल 3 विकेट लिए हैं. IPL में, हर्षित राणा ने 34 मैचों और 32 पारियों में 40 विकेट लिए हैं.
वीडियो: Adelaide ODI सीरीज में टीम इंडिया के हार की वजह क्या है, किसकी गलतियां भारी पड़ीं?

.webp?width=60)

