वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगा पाकिस्तान, मंजूरी के बावजूद किया इनकार
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा था कि पाकिस्तान आना चाहता है तो उसका स्वागत है लेकिन भारत इंतजार नहीं करेगा. इसके बाद पाकिस्तान ने न आने का फैसला किया.
.webp?width=210)
पाकिस्तान ने नवंबर-दिसंबर में भारत में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप (Junior Hockey World Cup) से नाम वापस ले लिया है. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की. यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 28 दिसंबर के बीच चेन्नई और मदुरै में होने वाला है. आपको बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan) ने इससे पहले इसी साल भारत में ही हुए एशिया कप से भी नाम वापस ले लिया था. तब उन्होंने सुरक्षा कारण का हवाला दिया था.
भारत मेजबानी के लिए था तैयारआपको बता दें कि पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाई किया था. भारत ने एशिया कप की तरह ही इस बार भी वीजा देने के लिए मंजूरी दी थी. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा था कि पाकिस्तान आना चाहता है तो उसका स्वागत है लेकिन भारत इंतजार नहीं करेगा. इसके बाद पाकिस्तान ने न आने का फैसला किया. टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की जगह लेने वाली टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी. जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में थे. पाकिस्तान के हटने के बाद भारत का शेड्यूल भी बदला जाएगा. नया शेड्यूल टीम तय होने के बाद ही जारी किया जाएगा.
पाकिस्तान नहीं आएगा भारतFIH ने न्यूज एजेंसी को जारी किए गए बयान में कहा,
पाकिस्तान का दावाइंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक PHF के सचिव राणा मुजाहिद ने जानकारी देते हुए कहा,
भारत पाकिस्तान टीमों के बीच हुआ था हैंडशेकपाकिस्तान जूनियर टीम ने हाल ही में सुल्तान ऑफ जोहोर कप (मलेशिया) में भारत के खिलाफ खेला था, जो 3-3 ड्रॉ रहा. दोनों टीमों ने मैच से पहले हाई-फाइव किया था. पिछले कुछ महीनों में यह पहला मौका था जब भारत और पाकिस्तान खिलाड़ियों के बीच इस तरह का हाई फाइव हुआ. पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले और फिर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच खेल संबंध प्रभावित हुए हैं. पहलगाम हमले के बाद भारतीय सरकार ने एक पॉलिसी बनाई है जिसके तहत वह पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा. हालांकि मल्टी टीम टूर्नामेंट में वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलता रहेगा.
वीडियो: विराट कोहली ने दो जीरो के बाद ऐसा क्या इशारा कर दिया, जो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है?

.webp?width=60)

