The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Mohammad Amir predicted new zealand will win t20 world cup final against India

सबक नहीं सीख रहे आमिर, फाइनल में की न्यूजीलैंड के जीतने की भविष्यवाणी

8 मार्च को IndvsNZ के बीच T20WorldCup2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर Mohammad Amir ने भविष्यवाणी की है.

Advertisement
Mohammad Amir prediction, Mohammad Amir, Mohammad Amir on team india,
मोहम्मद आमिर ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर भविष्यवाणी की है. (फोटो- PTI)
pic
ओम प्रकाश
8 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच टी20 वर्ल्ड का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले को कौन टीम जीतेगी? इसे लेकर भविष्यवाणी की जा रही हैं. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि फाइनल का दावेदार भारत है, क्योंकि उसे होम कंडीशन्स का फायदा मिलेगा. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अहमदाबाद का ग्राउंड भारत के लिए लकी नहीं है. साल 2023 में टीम इंडिया को इसी मैदान पर 50 ओवर के वर्ल्ड कप फाइनल में हार मिली थी. इसके अलावा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत को एक मात्र हार इसी ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली.

भविष्यवाणी करने वालों में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) भी शामिल हैं. उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर भविष्यवाणी की. इस दौरान, उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड की टीम फाइनल जीतेगी. उनके मुताबिक,

“मुझे नहीं लगता कि यह मुंबई जैसा मैच होगा. अहमदाबाद में पेस और बाउंस दोनों हैं. न्यूजीलैंड काफी देर तक टीम इंडिया को टेस्ट करेगा. कोई भी टीम फाइनल जीत सकती है. यह बहुत बड़ी बात है कि दोनों टीमें फाइनल में हैं. कुल मिलाकर मुझे लगता है कि बॉलिंग और फील्डिंग में न्यूजीलैंड की टीम भारत से आगे है.”

ये भी पढ़ें: जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां हार्दिक खड़े होते हैं! आंकड़े तो यही कह रहे

न्यूजीलैंड भारत को हरा सकता है

इस दौरान उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच की बात की. उनके मुताबिक, हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन में संजू सैमसन और हार्दिक पंड्या के कैच ड्रॉप किए थे. अगर न्यूजीलैंड फाइनल में इंग्लैंड वाली गलती नहीं करता है, तो उनके पास भारत को हराने का दमखम है. आमिर ने आगे कहा,

“सेमीफाइनल मैच में कैच छूटने की वजह से फर्क पड़ा. हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच छोड़ा और पंड्या का कैच टॉम बैंटन ने ड्रॉप किया. वे मैच जिताने वाले कैच हो सकते थे. अगर कीवी टीम फाइनल में इंग्लैंड वाली गलतियां नहीं दोहराती है तो मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड भारत को हरा सकता है.”

गलत साबित हो चुके हैं आमिर 

मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भविष्यवाणी की है. इस बार उन्होंने कहा है कि 8 मार्च को भारत अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीतेगा. आमिर फाइनल में भले भारत के हारने की बात कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने सबक नहीं सीखा. वह पहले भी गलत साबित हो चुके हैं.

सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में उन्होंने कहा था कि वेस्टइंडीज की टीम जीतेगी. टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी. लेकिन, इस सुपर 8 मैच में भारत ने कैरेबियाई टीम को हराकर सेमीफाइल में एंट्री की. इसके बाद, आमिर ने भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच को लेकर भविष्यवाणी की थी. 

उनका मानना था कि इंग्लैंड की टीम फाइनल में जाएगी. लेकिन, टीम इंडिया ने सेमीफाइनल आमिर को गलत साबित करते हुए फाइनल में जगह बनाई. कुल मिलाकर आमिर अब तक दो बार गलत साबित हो चुके हैं. अब फाइनल में देखना है कि उनकी भविष्यवाणी सच होगी या फिर वह तीसरी बार भी गलत साबित होंगे. 

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()