लखनऊ को इस प्लेयर को सहेज कर रखना होगा, पंत से बड़ा MVP है
मार्श LSG के लिए IPL 2025 से मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) रहे हैं. उन्होंने इस फेज में 941 रन बनाए हैं. 2025 के बाद से वो LSG के लिए सबसे ज्यादा 57 छक्के लगा चुके हैं.

IPL 2026 में ‘नवाबों के शहर’ वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम अपने प्रदर्शन में जरा भी ‘नवाब’ नहीं दिखी. टीम पॉइंट्स टेबल में लास्ट नंबर पर है. और अगले सीजन की तैयार में लग गई है. इसलिए LSG अब कॉम्बिनेशन्स ट्राई कर रही है. लेकिन ओपनर मिचेल मार्श टीम के लिए एक बड़ा पॉजिटिव हैं. RCB के खिलाफ मैच में मार्श ने सेंचुरी लगा ये प्रूव भी किया.
20 बॉल्स में फिफ्टीमैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता. पहले बॉलिंग ली. लखनऊ की टीम को मार्श ने तेज शुरुआत दिलाई. पहले 6 ओवर में ही टीम ने 68 रन जोड़ दिए. इस पार्टनरशिप में मार्श का रोल ज्यादा था. उनके दूसरे ओपनर साथी अर्शिन कुलकर्णी स्ट्रगल करते दिखे.
मार्श ने 20 बॉल्स में अपनी फिफ्टी पूरी की. रसिख सलाम को एक ओवर में उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया. जॉस हेजलवुड को भी एक ओवर में दो छक्के, और दूसरे ओवर में 3 चौके मारे. ये सब पवारप्ले के अंदर हुआ.
मैच के दौरान बारिश ने भी खलल डाला. 9वें ओवर में जब बारिश आई, तब तक LSG ने 95 रन बना लिए थे. वो भी बिना विकेट खोए. मार्श 32 गेंद में 76 रन बनाकर खेल रहे थे. उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए. मार्श के साथी अर्शिन 22 गेंद पर 17 रन ही बना पाए थे.
मार्श ने 49 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की. 17वें ओवर में जॉश हेजलवुड की बॉल पर कैच आउट हो गए. मार्श ने 56 गेदों में 111 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 9 छक्का मारे.
LSG के MVP हैं मार्शमार्श LSG के लिए IPL 2025 से मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) रहे हैं. उन्होंने इस फेज में 941 रन बनाए हैं. 2025 के बाद से वो LSG के लिए सबसे ज्यादा 57 छक्के लगा चुके हैं. उन्होंने 83 चौके भी मारे हैं. जो कि फ्रेंचाइजी के किसी भी खिलाड़ी ने नहीं लगाया. यही नहीं, मार्श ने इस दौरान 9 फिफ्टी प्लस स्कोर भी बनाए हैं.
मिचेल मार्श IPL 2026 में 10 मैचों में 366 रन बना चुके हैं. इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट 152 से ज्यादा रहा है. और एवरेज लगभग 37 का है.
वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

