The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Mike Hesson Predictions Before India vs New Zealand Goes Accurate Leaving Fans Stunned

सेमीफ़ाइनल से पहले ही इस आदमी ने पूरा स्कोरकार्ड बता दिया था!

नाम है Mike Hesson. पेशेवर क्रिकेटर रह चुके हैं. न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम की कोचिंग भी कर चुके हैं और लंबे समय तक IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़े हुए थे.

Advertisement
pic
18 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 18 नवंबर 2023, 04:34 PM IST)
Mike Hesson predictions on Ind vs NZ goes viral
माइक हेसन ने Ind vs NZ पर गज़ब प्रेडिक्शन कर दिए! (फ़ोटो - AP/Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आपको पॉल द ऑक्टोपस याद है? 2010 फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले ही इस जीव ने प्रेडिक्ट कर दिया था, स्पेन वर्ल्ड कप जीतने वाला है. उस वक्त इस ऑक्टोपस को कल्ट स्टेटस मिल गया था. 2006 से 2016 के बीच हाथी नेली ने भी 33 में से 30 मैच सही प्रेडिक्ट किए थे. पर एक न्यूज़ीलैंडी इन सब पर भारी पड़ रहा है. उसका प्रेडिक्शन सिर्फ हार-जीत पर नहीं था, उसने मैच को फेज़-फेज़ में तोड़ कर प्रेडिक्ट किया, और सब-कुछ वैसा ही हुआ!

नाम है माइक हेसन. पेशे से क्रिकेटर. ये खिलाड़ी न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम का कोच भी रह चुका है और लंबे समय से IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ा हुआ था. वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला हेसन के देश से ही हो रहा था. उन्होंने इस मैच से पहले कई चीज़ें प्रेडिक्ट की. और हल्के प्रेडिक्शन्स नहीं, बड़े-बड़े स्पेसिफ़िक प्रेडिक्शन्स. दिलचस्प ये है कि इनमें से सभी सच साबित हुए हैं.

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफ़ाइनल से पहले हेसन एक चैनल से बात कर रहे थे. यहां उनसे पूछा गया, उनके हिसाब से मैच में क्या होगा. उन्होंने कहा,

इंडिया बहुत स्ट्रॉन्ग टीम है. मुझे लगता है वो लगभग 70 रन से जीतेंगे. हमें विराट जैसे प्लेयर से एक स्पेशल पारी देखने को मिल सकती है. वो अपना 50वां शतक भी लगा सकते हैं. न्यूज़ीलैंड एक बड़ा टोटल चेज़ करेगी. ऐसे केस में मोहम्मद शमी 6-7... 7 विकेट भी ले सकते हैं. वहीं, न्यूज़ीलैंड के लिहाज़ से देखें तो डैरेल मिचेल अहम पारी खेल सकते हैं.

अब मैच में क्या हुआ, ये आपको पता ही है. तो मोटा-मोटा हेसन के प्रेडिक्शन के आसपास की बात करेंगे. भारत ने टॉस जीतकर पर बैटिंग करने का फैसला लिया. बोर्ड पर 397 रन चढ़ा दिए. विराट कोहली ने अपना 50वां शतक जड़ सचिन तेंडुलकर का एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. मोहम्मद शमी ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा. उन्होंने न्यूज़ीलैंड के मिडिल ऑर्डर को तहस नहस कर दिया और सात विकेट झटके. न्यूज़ीलैंड को 327 तक पहुंचाने में मिचेल की अहम भूमिका रही. उन्होंने 119 बॉल पर 134 रन की पारी खेली. भारत ने ये मैच 70 रन से जीत लिया.

इतना शानदार प्रेडिक्शन देख, क्रिकेट फ़ैन्स के जेहन में एक ही सवाल होगा - हेसन के हिसाब से फ़ाइनल कौन जीतेगा? फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया से होना है. 19 नवंबर को ये मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

वीडियो: मोहम्मद शमी की बोलिंग ट्रिक्स उनके कोच ने समझा दी!

Advertisement

Advertisement

()