The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Michael Vaughan on England losing t20 world cup semifinal against india

टीम इंडिया की यॉर्कर्स का मुकाबला नहीं कर पाई इंग्लैंड टीम, माइकल वॉन ने हार के कारण गिनाए

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में छोटे मार्जिन्स पर पकड़ बनाई. और यही मैच डिसाइडर साबित हुए. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने भी यही बात साझा की.

Advertisement
pic
6 मार्च 2026 (अपडेटेड: 6 मार्च 2026, 03:03 PM IST)
Michael Vaughan on England losing t20 world cup semifinal against india
भारतीय टीम के बॉलर्स ने 15 यॉर्कर अटेम्प्ट कीं. जिसमें उन्हें सिर्फ 22 रन ही पड़े. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर इंडियन टीम फाइनल में पहुंच गई है. मैच में कई ऐसे मोमेंट्स रहे जहां लगा कि मैच किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है. भारतीय टीम ने मैच कहा जीता, ये बात इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने बताई.

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में छोटे मार्जिन्स पर पकड़ बनाई. और यही मैच डिसाइडर साबित हुए. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने भी यही बात साझा की. वॉन ने बताया कि मैच में दोनों टीमों की फील्डिंग और यॉर्कर्स ने रिजल्ट डिसाइड किया.

इंग्लैंड के बॉलर्स ने मैच में सिर्फ 3 यॉर्कर्स डाली. जिसमें उन्होंने 6 रन दिए. वहीं, भारतीय टीम के बॉलर्स ने 15 यॉर्कर अटेम्प्ट कीं. जिसमें उन्हें सिर्फ 22 रन ही पड़े. माइकल वॉन ने बताया कि इन्हीं छोटे मार्जिन की वजह से इंडियन टीम ये मैच जीती.

x
वॉन का X पोस्ट.
अक्षर के दो शानदार कैच

भारतीय टीम की फील्डिंग की बात करें तो अक्षर पटेल ने दो शानदार कैच पकड़े. जसप्रीत बुमराह की बॉल पर 5वें ओवर में उन्होंने हैरी ब्रूक का शानदार कैच पकड़ा था. ये कैच अक्षर ने 24 मीटर उल्टा भागते हुए लिया था.

अक्षर ने विल जैक्स का भी गजब का कैच पकड़ा. 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर उन्होंने बाउंड्री पर रीले कैच किया. शिवम दुबे को अक्षर ने बॉल पास कर दी थी. जैक्स ने 35 रनों की पारी खेली थी. बेथल के साथ 77 रनों की अहम साझेदारी भी की.

बुमराह की टॉप क्लास बॉलिंग

जैकब बेथल जिस तरह खेल रहे थे, एक वक्त लग रहा था कि मैच भारत के हाथों से निकल जाएगा. आखिरी 5 ओवरों में इंग्लैंड को 69 रन चाहिए थे. बेथल 81 रन पर खेल रहे थे. 16वां ओवर कराने आए जसप्रीत बुमराह. इस ओवर में बुमराह ने सिर्फ 8 रन दिए. जो मैच के कॉन्टेक्स्ट में काफी अहम था. इससे भारतीय टीम के लिए थोड़ा प्रेशर रिलीज हुआ.

इंग्लैंड को आखिरी 3 ओवरों में 45 रन चाहिए थे. 18वें ओवर में फिर से बुमराह आए. इस ओवर में उन्होंने इंग्लिश बैटरों को हाथ तक खोलने नहीं दिए. सिर्फ 6 रन कंसीड किए.

अपने 4 ओवरों में बुमराह ने सिर्फ 33 रन दिए. हालांकि, उन्हें 1 ही विकेट मिला. लेकिन उनका इकोनॉमी भारत के बॉलर्स में सबसे कम रहा. उन्होंने 8.20 के इकोनॉमी रेट से बॉलिंग की. हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए. उनका इकोनॉमी 9.50 का रहा.

इन दोनों के अलावा टीम के सारे बॉलर्स महंगे साबित हुए. अर्शदीप ने 4 ओवर में 51 रन दिए. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 64 रन दिए.

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()