The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Former cricketer Navjot Singh Sidhu slams Mohammed Amir after India secured place in T20 World Cup final

भारत को सेमीफाइनलिस्ट भी नहीं मान रहे थे आमिर, सिद्धू ने बताया ‘ढोंगी बाबा’

भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने मोहम्मद आमिर (Mohammed Amir) को लताड़ लगाई है. आमिर ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया (Team India) को लेकर भविष्यवाणी की थी. आमिर का कहना था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा.

Advertisement
pic
6 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:33 PM IST)
Navjot Singh Sidhu,  Mohammed Amir,  Navjot Singh Sidhu  on Mohammed Amir
नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर को खरी-खोटी सुनाई है. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पाकिस्तान के फॉरमर क्रिकेटर मोहम्मद आमिर (Mohammed Amir) पर निशाना साधा है. इस दौरान, उन्होंने आमिर को 'ढोंगी बाबा' बताया. दरअसल, पूर्व पाकिस्तानी पेसर ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को लेकर भविष्यवाणी की थी. आमिर का मानना था कि भारत टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो जाएगा.

आमिर ढोंगी बाबा हैं

5 मार्च को टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में एंट्री की. इस हाई स्कोरिंग मैच में भारत ने इंग्लिश टीम को 7 रनों से हराया. टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के बाद, नवजोत सिद्धू ने पूर्व पाकिस्तानी बॉलर को आड़े हाथों लिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा,

“हमारे पड़ोस में लोगों को फुंकी प्रिडिक्शन्स करने का बड़ा शौक है. बनी तो बनी, नहीं तो अब्दुल गनी. चल गया तो तीर, नहीं तुक्का. फिर भी बाबा बने हुए हैं. मुझे लगता है यह ढोंगी बाबा हैं. पहले कहा भारत क्वालीफाई नहीं कर रहा. सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा. वेस्टइंडीज आगे जाएगी और उनके साथ साउथ अफ्रीका आगे जाएगी.” 

सिद्धू ने आगे कहा, 

“संजू सैमसन की कमबैक क्या हुई, दोनों टीमों की गो बैक हो गई. और आज उन्होंने कहा कि इंग्लैंड जीतेगी. लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड की भी गो बैक हो गई. यार प्रिडिक्शन्स से नहीं, ऐसे फैसले मैदानी जंग में होते हैं. थोथा चना बाजे घना.”

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह को किसने खोजा? कहानी उस कोच की, जिसने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बॉलर दिया

आमिर ने क्या कहा?

इससे पहले, मोहम्मद आमिर ने कहा था कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में दिक्कत होगी. भारत फाइनल नहीं खेलेगा. वहीं, जब भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया, तो उसके बाद आमिर के सुर बदल गए. एक टॉक शो में बात करते हुए उन्होंने कहा,

“मैं क्रिकेट के बारे में बात करता हूं. पूरे टूर्नामेंट में भारत ने सेमीफाइनल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. हमें टीम को क्रेडिट देना चाहिए. मैंने सही अंदाजा लगाया था. लेकिन, कैच छोड़ना यह मेरे हाथ में नहीं है. अगर आप इन फॉर्म बैटर का कैच छोड़तें हैं, तो ऐसा ही होता है.” 

मोहम्मद आमिर ने आगे कहा,

“दोनों टीमों के बीच में बुमराह अंतर थे. अगर हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच लपक लिया होता. यह टारगेट इंग्लैंड ने एक ओवर बाकी रहते हासिल कर लेता.” 

8 मार्च को होगा फाइनल

टीम इंडिया 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगी. न्यूजीलैंड और भारत पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेंगे. भारतीय टीम, इससे पहले दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है. टीम इंडिया ने साल 2007 और 2024 में ट्रॉफी जीती थी. अब भारत के पास तीसरी बार खिताब जीतने का मौका है. 

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()