The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Marco Jansen on jasprit bumrah before new zealand semifinals t20 world cup

बुमराह से सीख के भारत को फंसाया, न्यूजीलैंड इस बॉलर से बचकर रहे

T20 वर्ल्ड कप के लिए इस बॉलर ने नकलबॉल का एक वर्जन डेवलप किया. नकल बॉल के इस हाइब्रिड वर्जन को वो 'पाम बॉल' कहते हैं.

Advertisement
Marco Jansen on jasprit bumrah before new zealand semifinals t20 world cup
येन्सन कहते हैं कि WTC फाइनल जीतने के बाद घरेलू क्रिकेट में भी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
4 मार्च 2026 (अपडेटेड: 4 मार्च 2026, 06:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मैच के लिए साउथ अफ्रीका के पेसर मार्को येन्सन पूरी तैयारी में हैं. मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में है. वही मैदान जहां साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को टेस्ट मैच में हराया था. मैच से पहले येन्सन ने जसप्रीत बुमराह के विकेट्स के वीडियोज देखे थे. और बाद में इसे मैच में भी आजमाया और 2 विकेट भी लिए. येन्सन न्यूजीलैंड के साथ मैच में भी इन वेरिएशन्स को आजमाने के मूड में हैं.

सेमीफाइनल से पहले येन्सन बताया,

"पहले टेस्ट में कोलकाता में मैंने जसप्रीत बुमराह के विकेट्स के रीप्ले देखे. उनके हाथ की पोजीशन पर गौर किया, और देखा कि बॉल में काफी सारे रेव्स (स्पिन) थे. मैंने सोचा कि चलो मैं भी वैसा ही ट्राई करता हूं. वार्म-अप में जब मैंने इसे ट्राई किया लगा कि कुछ तो अलग हो रहा है. गेंद पिच पर पड़कर तेजी से मूव कर रही थी. बॉल में तेज और शार्प मूवमेंट था. फिर इसे मैंने मैच में भी ट्राई किया, और दो विकेट मिल गए. इसके बाद मैंने इसी तरह बॉलिंग कराने पर ध्यान दिया."

बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप में कोलकाता में भारत के खिलाफ मैच में येन्सन का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था. उनके 9.4 ओवर में 94 रन बने थे. जिसमें 7 वाइड और एक नो-बॉल शामिल थी. सेमीफाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो जल्दी अटैक से बाहर हो गए.

T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भी भारत के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 49 रन दे दिए. लेकिन तीन महीने पहले कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने शानदार बॉलिंग की. फिर गुवाहाटी टेस्ट में पहले 6 विकेट लिए और फिर बल्ले से 93 रन बनाए. सेनुरन मुथुसामी के साथ येन्सन ने 97 रनों की साझेदारी की और टीम 489 रन तक पहुंचाया.

इस सीरीज में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर बने और साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती.

येन्सन ने बताया कि टेस्ट सीरीज के पहले उनके अंदर कॉन्फिडेंस नहीं था. लेकिन अब बैटिंग और बॉलिंग दोनों में आत्मविश्वास आ गया है. इस T20 वर्ल्ड कप के लिए उन्होंने नकलबॉल का एक वर्जन डेवलप किया. नकल बॉल के इस हाइब्रिड वर्जन को वो "पाम बॉल" कहते हैं.

ये उनकी सामान्य गेंद से 25 किमी/घंटा धीमी आती है. उन्होंने ये बॉल इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस्तेमाल की. SA20 लीग में वो दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. येन्सन कहते हैं कि WTC फाइनल जीतने के बाद घरेलू क्रिकेट में भी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है. अगर टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतते हैं तो ये साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के लिए बड़ा कदम होगा, जैसे रग्बी टीम स्प्रिंगबॉक्स ने कई बार विश्व कप जीते.

वीडियो: क्या वानखेड़े स्टेडियम भारत से ज्यादा इंग्लैंड के लिए लकी है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()