The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Manoj Tiwari said Shubman Gill not fit for playing XI how can he be made indian test team captain

'शुभमन की प्लेइंग XI में भी जगह नहीं', मनोज तिवारी ने अपनी बात का ये 'लॉजिक' दिया

इंग्लैंड दौरे के लिए Indian Test Team की कप्तानी Shubman Gill को सौंपी गई है. इस फैसले से पूर्व क्रिकेटर Manoj Tiwari खुश नहीं हैं. उन्होंने तो गिल को प्लेइंग इलेवन में भी शामिल करने पर सवाल उठा दिया.

Advertisement
Shubman Gill, Rishabh Pant, BCCI, Ajit Agarkar, Virendra Sehwag, Manoj Tiwari
इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल बनाए गए हैं टेस्ट टीम के कैप्टन. (फोटो-PTI)
pic
सुकांत सौरभ
27 मई 2025 (अपडेटेड: 27 मई 2025, 07:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडियन टेस्ट टीम (Indian Test Team) की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) को सौंपी गई. इसका एलान चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर (Ajit Agarkar) ने किया. इसके बाद से ही शुभमन गिल को कप्तान बनाने के फैसले पर पूर्व प्लेयर्स की राय बंटी हुई है. पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का मानना है कि शुभमन गिल अभी प्लेइंग XI में भी फिट नहीं हैं.

मनोज तिवारी ने क्या कहा?

Cricbuzz में वीरेंद्र सहवाग के साथ हो रही बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा, 

Image embed

सहवाग ने क्या कहा?

इस पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि उनके अनुसार इंग्लैंड सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को ही कप्तानी सौंपनी चाहिए थी. साथ ही कहा कि गिल की तुलना में ऋषभ पंत बेहतर ऑप्शन होते. सहवाग ने कहा, 

Image embed

ये भी पढ़ें : 'KKR में खुश नहीं थे', श्रेयस अय्यर पर बड़ा खुलासा कर गए उथप्पा

सहवाग ने साथ ही पंत की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि विराट कोहली के अलावा अगर किसी बैटर ने टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाया है तो वो ऋषभ पंत हैं. सहवाग ने आगे कहा, 

Image embed

इंडियन टीम को 20 जून से इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. ये भारत के लिए नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप साइकिल (WTC Cycle) में पहली सीरीज होगी. 
 

वीडियो: IPL 2025: इन स्टेडियम में खेले जाएंगे प्लेऑफ के मुकाबले

Advertisement

Advertisement

()