न न! चौंकिए नहीं. कैप्टन कूल ने कोई बच्चे उठाने वाला गैंग नहीं जॉइन किया है. वोतो अपनी आफ्टर मैच मौज-मस्ती में ऐसा कर गए हैं. बताते हैं पूरा मामला आपको. कैप्टनकूल को आमतौर पर आप काफी गंभीर देखेंगे. टीम हार रही हो या धमाके से जीत रही हो. येकिसी बाबा की तरह एक ही मुद्रा में रहते हैं. लेकिन मैदान से बाहर वो काफी चिल रहतेहैं. अपनी बेटी जीवा के साथ हंसी मजाक करते हैं, उससे खेलते नज़र आते हैं. ऐसा लगताहै उन्हें बच्चों से कुछ ज्यादा ही लगाव है. 6 अप्रैल को चेन्नई पंजाब के खिलाफ मैचखेल रही थी. मैच ख़त्म हुआ. खिलाड़ी मैदान पर टहल रहे थे. शेन वॉटसन और इमरान ताहिरभी अपने बच्चों के साथ मैदान पर थे. दोनों बच्चे दौड़ लगा रहे थे. अपने मार्कपहुंचकर तैयार हो रहे थे कि तभी पीछे से महेंद्र सिंह धोनी आते हैं और दौड़ना शुरूकर देते हैं. पहले सीधा दौड़ते हैं फिर पलटकर बच्चों की तरफ मुड़ जाते हैं. और भागनाशुरू कर देते हैं. बच्चे भी धोनी के पीछे भागते हैं. स्टेडियम में बचे हुए कुछ लोगइसे देखकर चीयर भी करते हैं. कुछ देर बाद धोनी जूनियर ताहिर को उठाकर दौड़ना शुरू करदेते हैं. फिनिशिंग लाइन तक लाकर छोड़ देते हैं. बच्चे बहुत खुश हैं. जूनियर वॉटसनएक और राउंड के लिए कहता है लेकिन धोनी मैच से थक चुके थे. हंसते-हंसाते डग आउटएरिया की और बढ़ जाते हैं. ये वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ऑफिशियल ट्विटरअकाउंट से ट्वीट किया है. और दबाकर शेयर किया जा रहा है. ट्विटर पर कुछ यूजर लिखारहे हैं की वीडियो में बच्चा कौन है? धोनी के भाव किसी बच्चे से कतई कम नहीं थे.#ParasakthiExpress picks wickets and runs! #Thala picks Jr. #ParasakthiExpressand runs! #OdinenOdinenCuteAagaOdinen #WhistlePodu #Yellovepic.twitter.com/3LWXza38ie— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 6, 2019 शनिवार को चेन्नई का पंजाब सेमुकाबला हुआ जो चेन्नई ने बड़ी आसान से 22 रन से जीत लिया. धोनी इस आईपीएल में अच्छाप्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब के खिलाफ भी उन्होंने 37 नॉटआउट का स्कोर बनाया. आखिरीओवर्स में धोनी और रायुडू की परियों की बदौलत ही चेन्नई ने 160/3 का स्कोर बनाया.बचा हुआ काम चेन्नई के बॉलर्स और पंजाब की धीमी बैटिंग ने पूरा कर दिया. सरफराज औरकेएल राहुल की हाफ सेंचुरी के बावजूद पंजाब 138/5 का स्कोर बना सकी. इस जीत के साथचेन्नई की टीम टॉप पर पहुंच चुकी है. सुपरकिंग्स ने 5 में से 4 मैच जीतकर अपनेइरादे जाहिर कर दिए हैं. वैसे सनराईजर्स हैदराबाद के पास मौका था कि वो चेन्नई कोपछाड़ दे लेकिन ये हो ना सका. खुद सनराईजर्स को ही पछाड़ दिए गया. बाकी आईपीएल है कबक्या हो जाए कोई नहीं जनता.--------------------------------------------------------------------------------Video: IPL 2019: मोहम्मद सिराज जितनी बुरी हालत कभी किसी की नहीं हुई है