The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • LSG captain Rishabh Pant bad form continues against PBKS gets trolled on social media

ऋषभ पंत को फैन्स ने 'IPL इतिहास का सबसे बड़ा फ्रॉड' बताया!

Rishabh Pant का बल्ला पंजाब के खिलाफ मैच में भी खामोश रहा. वो 5 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

Advertisement
LSG captain Rishabh Pant bad form continues against PBKS gets trolled on social media
पंत ने पहले मैच में 6 गेंदों में 0, दूसरे में 15 रन बनाए थे. (फोटो- AP)
pic
प्रशांत सिंह
1 अप्रैल 2025 (अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025, 12:01 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच IPL का मुकाबला. मैच में सारा ध्यान लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर था. LSG के कप्तान पंत IPL 2025 के ऑक्शन में 27 करोड़ की मोटी रकम लेकर आए थे. लेकिन उनकी फॉर्म अभी तक इस रकम को जस्टिफाई नहीं कर पाई है. पंत का बल्ला पंजाब के खिलाफ मैच में भी खामोश रहा. वो 5 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. फिर क्या था, फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर. सोशल मीडिया पर ताने शुरू हो गए, कोई बोला "27 करोड़ का फ्रॉड", तो कोई बोला "पंजाब से डरने वाला अब LSG को डुबा रहा है".

पंत के आउट होते ही सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ. स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पंत को ने मजाक-मजाक में कह दिया था,

Embed

लेकिन अब, जब पंजाब किंग्स के खिलाफ पंत रन नहीं बना पाए, तो वही पुराना बयान उनके गले की हड्डी बन गया. फैंस ने तुरंत उस बयान को उठाया और पंत को ट्रोल करने लगे. एक यूजर ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

Embed
Embed

X पर एक अन्य यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

एक शख्स ने तो उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने तक की बात लिख दी. लिखा,

Embed
Embed

एक यूजर ने उन्हें सबसे महंगा फ्रॉड बता लिखा,

Embed
Embed

पिछली दो इनिंग्स में भी फेल

कुछ ने तो ये भी कह दिया कि पंत की कप्तानी और बैटिंग दोनों ही ढीली हैं, और टीम को अब निकोलस पूरन को कप्तान बनाना चाहिए. पंत का ये फ्लॉप शो उनके लिए मुसीबत बनता जा रहा है, क्योंकि IPL 2025 में अब तक उनके स्कोर कुछ खास नहीं रहे. पहले मैच में उन्होंने 6 गेंदों में 0, दूसरे में 15 रन बनाए थे.

मैच की बात करें तो LSG ने पहले बल्लेबाजी की. 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए. टीम के लिए पूरन ने सबसे ज्यादा 44 और आयुष बदोनी ने 41 रनों की पारी खेली. अब्दुल समद ने 27 और मार्करम ने 28 रन बनाए. पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन ने कमाल की गेंदबाजी की. अर्शदीप ने 3 विकेट लिए. उनके अलावा फर्ग्यूसन, मैक्सवेल, यैनसन और चहल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

वीडियो: IPL: ये खिलाड़ी बना LSG के हार की वजह

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()