RCB की तारीफ, ब्रेंडन मैकुलम पर गुस्सा... लिविंगस्टन ने इंग्लैंड टीम की असलियत खोलकर रख दी
लिविंगस्टन ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी टीम से बाहर होता है, तो कोई उसकी परवाह नहीं करता. इतना ही नहीं, लिविंगस्टन ने इंग्लैंड क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की की आलोचना भी की है.

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सिस्टम पर जमकर निशाना साधा है (Liam Livingstone praises RCB). उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी टीम से बाहर होता है, तो कोई उसकी परवाह नहीं करता. इतना ही नहीं, लिविंगस्टन ने इंग्लैंड क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की की आलोचना भी की है.
ये बात लियाम लिविंगस्टन ने हाल ही में ESPNCricinfo को दिए इंटरव्यू में कही. लिविंगस्टन पिछले एक साल से ज्यादा समय से इंग्लैंड के लिए नहीं खेले हैं. उन्हें 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. 32 साल के लिविंगस्टन ने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 100 मैच खेले हैं. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी को उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का ‘सबसे खराब अनुभव’ बताया.
एक मिनट की कॉल में ड्रॉप होने की खबरट्रॉफी के बाद मई 2025 में कोच ब्रेंडन मैकुलम ने उन्हें फोन पर सिर्फ एक मिनट की कॉल में ड्रॉप होने की खबर दी. लिविंगस्टन ने पूछा कि क्यों? तो जवाब मिला - "हम किसी और को ट्राई करना चाहते हैं."
इसके बाद टीम के उनकी डायरेक्टर रॉब की से कोई बात नहीं हुई. सितंबर 2025 में लिविंगस्टन ने खुद रॉब से बात की, तो उन्हें बताया गया कि उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया जाएगा. इस पर इंग्लिश प्लेयर ने जब सवाल किया तो रॉब ने उनसे कहा,
“उनके पास इस काम के अलावा कई और जरूरी काम भी हैं.”
लिविंगस्टोन ने आगे कहा,
"अगर आप टीम में हैं, तो सब ठीक. लेकिन बाहर हुए, तो कोई फिक्र नहीं करता. ये उस ग्रुप और रिजीम के बारे में आंखें खोलने वाली बात थी."
उन्होंने रॉब की और ब्रेंडन मैकुलम के रवैये की आलोचना की. कहा कि जब उन्होंने मदद मांगी, तो उन्हें कहा गया कि तुम बहुत ज्यादा केयर करते हो, थोड़ा चिल करो.
T20 वर्ल्ड कप मिस नहीं कियाइंग्लैंड ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप खेला. जहां विल जैक्स टीम में लिविंगस्टन की जगह खेले, और उन्होंने अच्छा परफॉर्म किया. लेकिन लिविंगस्टोन कहते हैं,
"मुझे उस टीम में खेलने की जरा भी इच्छा नहीं थी. मैंने ये बिल्कुल मिस नहीं किया."
RCB की तारीफलिविंगस्टन ने RCB से अपने रिलीज के तरीके की तारीफ की. RCB के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबट और हेड कोच एंडी फ्लावर ने खुद फोन करके उन्हें फैसले के बारे में समझाया. उन्होंने कहा,
“इससे पता चला कि कुछ लोग सही तरीके से काम करते हैं.”
उन्होंने इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन वाले दौर को सबसे अच्छा उदाहरण बताया.
लिविंगस्टन अभी भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में डिमांड में हैं. IPL 2026 में वो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम में हैं. SRH ने उन्हें 1 मिलियन पाउंड (करीब 13 करोड़ रुपये) की डील दी है. साथ ही द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के साथ भी उनकी 3.5 लाख पाउंड की डील है.
लिविंगस्टन का मानना है कि इंग्लैंड का सिस्टम ड्रॉप हुए खिलाड़ियों के साथ सही व्यवहार नहीं करता. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी चाहते हैं, लेकिन फिलहाल फ्रेंचाइजी लीग्स में फोकस कर रहे हैं.
वीडियो: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गौतम गंभीर ने आगे का प्लान बता दिया

.webp?width=60)

