The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Lakshya Sen starts All England with statement win over defending champion Shi Yu Qi

'मैं फुल फॉर्म में नहीं था', लक्ष्य सेन से हारने के बाद क्या बोले वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी?

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी युकी को व्यक्तिगत मुकाबले में पहली बार हराया. लक्ष्य ने 2023 में एशियाई खेलों की टीम चैंपियनशिप में चीन के इस खिलाड़ी को हराया था.

Advertisement
lakshya sen, all england championship, sports news
लक्ष्य सेन को ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले मैच में जीत मिली. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
4 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 10:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय ख‍िलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप (All England Championship) में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने पुरुष सिंगल्स के पहले मैच में चीन के शी युकी को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हराया. लक्ष्य ने इस मुकाबले में 23-21, 19-21, 21-17 से जीत हासिल की. उन्होंने दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी युकी को व्यक्तिगत मुकाबले में पहली बार हराया. लक्ष्य ने 2023 में एशियाई खेलों की टीम चैंपियनशिप में चीन के इस खिलाड़ी को हराया था. इस हार के बाद शी युकी ने कहा कि वह अपने फुल फॉर्म में नहीं थे.

युकी का बड़ा बयान

शी युकी ने मैच के बाद हार को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा,

"मैच हारना आम बात है, खासकर तब जब मैंने इतने लंबे समय से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है और पीठ की चोट के कारण भी. कलाई में भी तकलीफ थी. कुल मिलाकर, मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हूं. और इससे पहले मैंने सिर्फ एक हफ्ते ही अभ्यास किया था. हम दोनों ने काफी गलतियां कीं, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की है."

यह भी पढ़ें- बाबर आजम-सैम अयूब पर गिरी गाज, सलमान आगा पर PCB मेहरबान 

हालांकि  कोच विमल कुमार लक्ष्य से काफी प्रभावित दिखाई दिए.  उन्होंने न्यूज एजेंसी से कहा,  

"लक्ष्य बहुत शांत और स्थिर थे. शुरू से ही उन्होंने शी युकी को हर अंक के लिए कड़ी मेहनत करवाई और आखिरकार चीन के खिलाड़ी थकने लगे. दूसरे गेम में एक समय मुझे लगा कि लक्ष्य थोड़ा थक रहे हैं, लेकिन वह अच्छी तरह से इससे उबर गया और अपना स्तर बेहतर किया. उसका अटैकिंग खेल भी बहुत बढ़िया था. कुल मिलाकर यह आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत थी."

मैच का हाल

लक्ष्य ने तेज शुरुआत की और ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली. उन्होंने इसे 17-12 तक पहुंचा दिया. लेकिन, शी युकी ने जोरदार वापसी करते हुए तीन गेम प्वाइंट बचाए और 20-20 पर बराबरी हासिल कर ली. लक्ष्य ने चौथा गेम प्वाइंट भी गंवाया. चीन के खिलाड़ी ने हालांकि बैकहैंड शॉट नेट पर उलझाकर लक्ष्य को पांचवां गेम प्वाइंट दिया. भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ गेम जीत लिया. 

दूसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. लेकिन, शी युकी ने इसे 21-19 से जीतकर मुकाबले को तीसरे और निर्णायक गेम में खींचा. निर्णायक गेम में 6-6 के स्कोर के बाद शी युकी ने कुछ देर के लिए बढ़त बनाई, लेकिन लक्ष्य ब्रेक तक 11-9 की बढ़त हासिल करने में सफल रहे.

लक्ष्य ने इस बढ़त को 16-11 किया और फिर स्मैश के साथ 18-14 से आगे हो गए. लक्ष्य ने शानदार विनर के साथ 19-16 की बढ़त बनाई और फिर चार मैच प्वाइंट हासिल किए. शी युकी ने एक मैच प्वाइंट बचाया, लेकिन इसके बाद शॉट बाहर मारकर मैच को भारतीय खिलाड़ी की झोली में डाल दिया. 

वीडियो: क्या वानखेड़े स्टेडियम भारत से ज्यादा इंग्लैंड के लिए लकी है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()