लक्ष्य सेन इतिहास रचने से फिर चूके, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में रहे रनर्स अप
लक्ष्य सेन अपना दूसरा ऑल इंग्लैड फाइनल खेल रहे थे. 2022 में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस बार इस खिलाड़ी को 57 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 20 -22 से पराजय झेलनी पड़ी.
.webp?width=210)
ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप (All England Championship) में लक्ष्य सेन का शानदार सफर खिताब तक नहीं पहुंच सका. फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपै के लिन चुन यी से हार गए. लिन आल इंग्लैंड पुरुष सिंगल्स खिताब जीतने वाले चीनी ताइपै के पहले खिलाड़ी बन गए. लक्ष्य की इस हार के साथ ही ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का भारत का 25 साल का इंतजार खत्म नहीं हो सका. भारत के लिए प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) ही आल इंग्लैंड पुरुष सिंगल्स खिताब जीत सके हैं . प्रकाश नाथ (1947) और साईना नेहवाल (2015) भी करीब पहुंचे थे, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके.
लक्ष्य पर दिखा थकान का असरलक्ष्य सेन अपना दूसरा ऑल इंग्लैड फाइनल खेल रहे थे. 2022 में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस बार इस खिलाड़ी को 57 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 20 -22 से पराजय झेलनी पड़ी.
लक्ष्य ने फाइनल की राह में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी शि यू की और छठे नंबर के खिलाड़ी लि शि फेंग को हराया था. कनाडा के विक्टर लाई के खिलाफ 97 मिनट तक चले सेमीफाइनल में उन्हें ऐंठन और पैर के छालों से भी जूझना पड़ा.
8 मार्च को कोर्ट पर उतरने से पहले तक वह टूर्नामेंट के दौरान पांच घंटे और 16 मिनट कोर्ट पर बिता चुके थे, जो लिन से डेढ घंटा अधिक था. इस थकान का असर उनके प्रदर्शन पर पड़ा.
यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा को टीम से बाहर कराने वाले अब नहीं बोल पाएंगे!
सीधे गेम में जीते लीदोनों जांघ पर पट्टी बांधकर खेल रहे लक्ष्य ने धीमी शुरुआत की और 0 -3 से पिछड़ गए. लिन ने काफी अग्रेसिव शुरुआत की और दमदार स्मैश लगाते हुए 6 -2 से बढ़त बना ली. सीधे और क्रॉसकोर्ट स्मैश लगाने में माहिर लिन ने 18 . 13 की बढत कर ली.
लक्ष्य ने लंबी रेलियों के साथ वापसी की कोशिश की लेकिन लिन ने पहला गेम 24 मिनट में गंवा दिया. दूसरे गेम में भी लगभग यही हुआ. लिन ने लक्ष्य की गलती का फायदा उठाया. लक्ष्य ने 7-4 से की लीड हासिल की लेकिन लिन ने इसे 14-14 तक पहुंचा दिया.
इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच 46 शॉट की रेली देखने को मिली. लक्ष्य ने 18 . 16 की बढत बनाई लेकिन लिन ने 18 . 18 से वापसी की और इसके बाद लक्ष्य को कोई मौका नहीं दिया.
वीडियो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

.webp?width=60)

