The Lallantop
Advertisement

IPL खत्म होते ही कुलदीप यादव ने कर ली सगाई, दुल्हन की तस्वीरें रिंकू सिंह ने शेयर कीं

Kuldeep Yadav की होने वाली पत्नी का नाम वंशिका है. वो कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और LIC में काम करती हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं.

Advertisement
KULDEEP YADAV, ipl 2025, sdc
कुलदीप यादव IPL खेलकर घर लौटे हैं. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
4 जून 2025 (Published: 08:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय क्रिकेट टीम के एक और बैचलर ने अपने लिए दुल्हन ढूंढ ली है. स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. IPL के बाद भारतीय टीम के चाइनामैन ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली है. समारोह की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

कुलदीप यादव ने की सगाई

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कुलदीप की होने वाली पत्नी का नाम वंशिका है. वो कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और LIC में काम करती हैं. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. 

इससे पहले कुलदीप ने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ और वंशिका के बारे में सार्वजनिक रूप से कभी कुछ नहीं बताया था. हालांकि उन्होंने लगातार ये जरूर कहा कि वो किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करेंगे.

रिंकू सिंह भी सगाई में हुए शामिल

कुलदीप की सगाई में KKR के बैटर रिंकू सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सगाई के वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं. कुलदीप वीडियो में वंशिका को अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दिए. वो सगाई में क्रीम कलर के सूट में दिखाई दिए. वहीं वंशिका ने ऑरेंज रंग का लहंगा पहना हुआ था.

यह भी पढ़ें - IPL ट्रॉफी भले RCB को मिली, लेकिन ये सीजन Sai Sudharsan का था

कुलदीप यादव आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. उनकी टीम ने सीजन में शानदार शुरुआत की थी. वो टॉप चार में बनी हुई थी. लेकिन दूसरे हाफ में खराब प्रदर्शन के चलते टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची. हालांकि कुलदीप यादव का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 14 मैच खेले. इनमें उनके नाम 15 विकेट थे. 

कुलदीप यादव इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम में चुने गए हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच 20 जून को खेलेगी. इससे पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैचों में हिस्सा लेंगे.

वीडियो: मैच जीतने के बाद RCB टीम कहां गई?

Advertisement

Advertisement

()