दूसरे वनडे से ऋषभ पंत बाहर हुए, तो संजू सैमसन को टीम में जगह क्यों नहीं दी गई?
सैमसन को BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं दिया है.
Advertisement

ऋषभ पंत कनकशन टेस्ट के बाद दूसरे वनडे से बाहर कर दिए गए हैं. जनता संजू सैमसन को मौका दिए जाने की मांग कर रही है.(फोटो: ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही वनडे सीरीज का दूसरा पड़ाव राजकोट में है. 14 जनवरी को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया था. दूसरे वनडे में एक बार फिर से टॉस जीता कंगारू कैप्टन आरोन फ़िंच ने और टीम इंडिया को बैटिंग करने का न्योता दिया. टीम इंडिया राजकोट वनडे में दो बदलाव के साथ खेल रही है. शार्दुल ठाकुर के बदले नवदीप सैनी को टीम में जगह मिली है. साथ ही ऋषभ पंत की जगह पर मनीष पांडे टीम में लाए गए हैं.
मुंबई में पहले वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोट लगी थी. कनकशन टेस्ट के बाद उनको सीरीज के दूसरे वनडे से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह पर प्लेइंग इलेवन में मनीष पांडे को खिलाया गया है. राजकोट में केएल राहुल विकेट के पीछ नज़र आएंगे. राहुल ने मुंबई में भी विकेट के पीछे की ज़िम्मेदारी संभाली थी. ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर केएस भरत को टीम में शामिल किया गया है. भरत बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में आए हैं. वो प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं.

राजकोट वनडे में केएल राहुल विकेट के पीछे मोर्चा संभालेंगे. केएस भरत को कवर विकेटकीपर के तौर पर टीम में बुलाए गए हैं.
ये दूसरी बार है, जब केएस भरत को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम इंडिया की जर्सी पहनाई गई हो. इससे पहले उनको नवंबर 2019 में कवर के तौर पर बुलाया गया था. बांग्लादेश के ख़िलाफ़ कोलकाता टेस्ट में. टेस्ट में साहा के कवर ऋषभ पंत को रणजी में खेलने के लिए रिलीज किया गया था.
सैमसन क्यों नहीं?
सोशल मीडिया पर लोग लगातार ये सवाल पूछ रहे हैं कि ऋषभ पंत की जगह पर संजू सैमसन को मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है? 16 जनवरी को BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की. इसमें भी संजू सैमसन को नहीं रखा गया. इस पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में सिर्फ दो स्पेशलिस्ट विकेटकीपर को जगह मिली है. टेस्ट मैचों के लिए ऋद्धिमान साहा और सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिए ऋषभ पंत.
इसका सीधा जवाब है. संजू सैमसन इंडिया ए की तरफ से न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जाने वाले हैं. इंडिया ए का न्यूज़ीलैंड दौरा 22 जनवरी से शुरू हो रहा है. सैमसन ने नए साल में इंडिया के लिए एक टी-20 खेला है. श्रीलंका के ख़िलाफ़.
कौन हैं केएस भरत?
घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश के लिए खेलते हैं. 26 साल के केएस भरत ने प्रथम श्रेणी के 74 मैच खेले हैं. 37.66 की औसत से 4143 रन बनाए हैं. उनके खाते में 9 शतक और 22 अर्धशतक दर्ज हैं. 2019 में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी उठाए केएस भरत की तस्वीर वायरल हो गई थी.
वीडियो : INDvsAUS: पहले ODI में टीम इंडिया के हार की असल वज़हें क्या हैं?

मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी संजू सैमसन के नाम पर विचार नहीं करने को लेकर सवाल खड़े किए थे. हर्षा ने ट्वीट कर कहा था कि पंत के बाहर होने पर सैमसन को मौका दिया जाना चाहिए था. जब उन्हें सैमसन के इंडिया ए में होने का पता चला, उन्होंने माफ़ी भी मांगी थी.Sorry, my mistake. Sanju Samson is in NZ with the 'A' team. https://t.co/yGeaNDo4nT
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) January 16, 2020