The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • kris srikanth Slams Gautam Gambhir Tactics Vs SA hardik pandya

'हर मोर्चे पर बेइज्जती', श्रीकांत ने ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह सबको निचोड़ डाला

भारतीय बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही. श्रीकांत ने सवाल किया कि जब हार्दिक पंड्या पांचवें नंबर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनका बैटिंग ऑर्डर क्यों बदला गया.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 07:33 PM IST)
srikanth, team india, ind vs sa
श्रीकांत साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के प्रदर्शन से संतुष्ठ नहीं हैं. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय टीम ने ग्रुप राउंड में सारे मैच जीतकर सुपर 8 में जगह बनाई थी. उनका प्रदर्शन देखकर शायद ही किसी को लगा होगा कि भारत को सुपर 8 के पहले ही मैच इस तरह एकतरफा हार का सामना करना पड़ेगा. टीम के प्रदर्शन से दिग्गज खिलाड़ी निराश हुए हैं और इस निराशा को खुलकर जाहिर भी कर रहे हैं. पूर्व टीम सिलेक्टर क्रिस श्रीकांत (Kris Srikanth) ने हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीतियों पर सवाल उठाए हैं.

श्रीकांत ने फैसलों पर उठाए सवाल

भारतीय बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही. श्रीकांत ने सवाल किया कि जब हार्दिक पंड्या पांचवें नंबर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनका बैटिंग ऑर्डर क्यों बदला गया. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

यह सब बेवकूफी थी. आज भारत को हर मोर्चे पर बेइज्जत होना पड़ा. आमतौर पर हम विरोधियों के साथ ऐसा ही करते हैं, लेकिन आज स्थिति उलट गई. हार्दिक पंड्या ने दबाव वाली परिस्थितियों में नंबर 5 पर अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्हें नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आना चाहिए था. इसके बजाय, उन्हें नंबर 7 पर भेजा गया, जो पूरी तरह से गलत था. हार्दिक पंड्या को नंबर 7 पर भेजना एक बेवकूफाना फैसला था.

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से कोई बाइलेट्रल सीरीज नहीं गंवाई. श्रीकांत को लगता है कि बाइलेट्रल सीरीज और ICC टूर्नामेंट खेलने में फर्क होता है. उन्होंने खिलाड़ियों के शॉट सिलेक्शन प सवाल उठाते हुए कहा,

पिछली गेंद पर ईशान किशन मिड-ऑन पर कैच आउट होते-होते बचे, फिर भी अगली गेंद पर वो जोरदार शॉट लगा रहे हैं. क्या अगली गेंद पर इतना जोरदार शॉट लगाना जरूरी था? रिंकू सिंह जहां भी बल्लेबाजी करने आते हैं, सिंगल डिजिट में ही रन बनाते हैं. आईसीसी टूर्नामेंट की तुलना में बाइलेट्रल सीरीज खेलना आसान होता है. अब बल्लेबाज आगे की रणनीति पर दोबारा विचार करेंगे. अभिषेक शर्मा तो स्ट्राइकर से नॉन-स्ट्राइकर बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें- अब संजू सैमसन को मिलेगा मौका? टीम के असिस्टेंट कोच ने संकेत दे दिया 

श्रीकांत के मुताबिक भारतीय बल्लेबाज कंसिसटेंसी के साथ परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 का आंकड़ा का पार करने वाले इकलौते खिलाड़ी शिवम पर भी बात की. उन्होंने कहा,

भारतीय बल्लेबाजों की मानसिकता और भी नेटेगिव हो जाएगी. पूरे टूर्नामेंट में भारत की बल्लेबाजी में कंसिसटेंसी नहीं रही है. इसे बस एक या दो खिलाड़ियों ने ही संभाला है, और इस मैच में तो वो भी बेकार साबित हुआ. (शिवम) दुबे ने अंत में कुछ छक्के लगाए, लेकिन मैच खत्म होने के बाद वो सब व्यर्थ ही थे.

भारत की आगे की राह हुई मुश्किल

सुपर-8 के दो ग्रुप हैं और दोनों ग्रुप में चार-चार टीमें है. हर ग्रुप से शीर्ष-दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. इस हार ने न सिर्फ अंक तालिका में भारत को पीछे धकेला, बल्कि नेट रन रेट (NRR) के मामले में भी टीम पिछड़ गई है. 

सुपर-8 ग्रुप 1 में साउथ अफ्रीका दो अंकों और +3.800 के बढ़िया नेट रन रेट के साथ टॉप पर है. भारत एक मैच में हार के बाद शून्य अंक और -3.800 NRR के साथ सबसे नीचे खिसक गया है. -3.800 नेट रन रेट का मतलब है कि भारत को अगले दोनों मैच भारी अंतर से जीतने होंगे.

वीडियो: सोशल लिस्ट: Ind vs Pak कोई क्रिकेट राइवलरी नहीं है, पाकिस्तान की जनता ने भी मज़े ले लिए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()