The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Will Sanju get a chance after loss to South Africa in super 8 match Assistant coach Ryan ten Doeschate hinted

अब संजू सैमसन को मिलेगा मौका? टीम के असिस्टेंट कोच ने संकेत दे दिया

साउथ अफ्रीका (South Africa) से सुपर 8 में मिली हार के बाद, अगले मैच में क्या संजू सैमसन (Sanju Samson) को मौका मिलेगा. इस सवाल पर टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट (Ryan ten Doeschate) ने बयान दिया है.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 03:48 PM IST)
Ryan ten Doeschate, Ryan ten Doeschate on sanju samson,
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक मैच खेला है. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत (India) को साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सुपर 8 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले लग रहा था कि टीम इंडिया (Team India) के टी20 वर्ल्ड कप का सफर आसान होगा. भारत ने ग्रुप स्टेज के सभी मैचों में जीत दर्ज की. लेकिन, सुपर 8 में हारने के बाद कई चीजें बदल गई हैं. साउथ अफ्रीका के विरुद्ध भारत की बैटिंग कोलैप्स कर गई. मुकाबले में प्रोटियाज टीम ने भारत को 76 रनों से पीटा. इस हार के बाद, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप कैंपेन को झटका लगा है. सुपर 8 में भारत अगला मैच जिम्बाब्वे से खेलेगा. इस अहम मुकाबले में क्या संजू सैमसन (Sanju Samson) को मौका मिलेगा? इस पर टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट (Ryan ten Doeschate) ने बयान दिया है.

अभिषेक-तिलक ने किया निराश

टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने निराश किया है. अभिषेक ने ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेले और सभी में डक पर आउट हुए. इसके बाद, चौथे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह 15 रन बनाकर आउट हुए. इस अहम मैच में भी वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए.

ये भी पढ़ें: अगर ये काम कर लिया तो फिर सब बढ़िया... क्या आमिर की बात मानेंगे अभिषेक शर्मा?

उनके अलावा, तिलक वर्मा भी वर्ल्ड कप में अपने पुराने टच में नहीं दिखे हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 5 मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ 107 रन स्कोर किए. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 31 रन रहा. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भी कुछ नहीं कर पाए. इस मैच में तिलक एक रन बनाकर आउट हो गए.

क्या संजू को मिलेगा मौका?

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ एक मैच खेले हैं. पेट में दिक्कत के चलते अभिषेक शर्मा इस मैच में नहीं खेल पाए. तब उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला. संजू ने मैच में 22 रन बनाए थे. सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद, जब पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में असिस्टेंट कोच से पूछा गया क्या आप संजू के नाम पर विचार कर रहे हैं? तो उन्होंने कहा,

क्या आप उन प्लेयर्स के साथ रहेंगे जिन्होंने पिछले 18 महीनों में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है. लेकिन अब रन बनाने में पीछे हैं. संजू सैमसन एक शानदार प्लेयर हैं. टॉप ऑर्डर में राइट हैंडर होने से टैक्टिकल मदद मिलती है. मुझे यकीन है कि अगले कुछ दिनों में जरूरी मैचों के लिए इस बात पर चर्चा होगी.

टीम इंडिया के लिए सभी मैच अहम

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए अगले दोनों मैच काफी अहम हैं. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे दोनों मैच जीतने होंगे. सुपर 8 में भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होगा. वहीं,  सुपर 8 में 1 मार्च को टीम इंडिया अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी को सरफराज अहमद खेल भावना क्यों सिखाने लगे?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()