केएल राहुल. टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान. राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 जनवरीसे शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहलीकी जमकर तारीफ की है. रोहित शर्मा की चोट के चलते टीम को लीड कर रहे राहुल ने वनडेसीरीज की पूर्व संध्या पर कहा, 'देखिए, जैसा कि मैंने विराट से कहा- भारत ने कुछकमाल के काम किए हैं. हमने भारत के बाहर एक सीरीज जीती, जो हमने पहले नहीं किया था.हम हर देश में गए और एक सीरीज जीती, इसलिए विराट ने काफी चीजें सही से कीं और हमारेलिए और टीम इंडिया के लिए पहले से एक स्टैंडर्ड सेट कर दिया. मैं बैलेंज रहते हुएएक बार में एक गेम लेकर चलता हूं. मैंने दूसरे टेस्ट से काफी कुछ सीखा है. उम्मीदहै कि मैं धोनी और विराट से सीख लेकर अपने इस सफर के दौरान बेहतर होता रहूंगा. मैंकोई टारगेट नहीं सेट करता. मैं एक बार में एक गेम पर ध्यान देता हूं. दो महानकप्तानों ने हमें रास्ता दिखाया है. हमने विराट के अंडर असाधारण काम किए थे. हमारेलिए उस पर बिल्ड करना महत्वपूर्ण होगा.'💬 💬 I've learnt a lot from @msdhoni and @imVkohli. @klrahul11 on his learningsfrom MS Dhoni & Virat Kohli and leading #TeamIndia in the ODI series againstSouth Africa. 👍#SAvIND pic.twitter.com/1mPm2jKDUB— BCCI (@BCCI) January 18, 2022 बीते शनिवार, 15 जनवरी को कोहली ने टेस्ट कप्तानीछोड़कर लोगों को चौंका दिया था. कोहली ने साल 2014 में टेस्ट टीम की कप्तानीसंभालने के बाद 68 टेस्ट मैचों में 40 जीते थे. राहुल ने आगे कहा कि टीम कोहली कीलेगेसी पर बिल्ड करना चाहेगी. राहुल ने कहा, 'मैं सोचता हूं कि यह मेरे और टीम केलिए कोहली द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर बिल्ड करने के बारे हैं. और हमें जाहिरतौर पर पता है कि हमें एक चैंपियन टीम बनाने के लिए क्या चाहिए. जब बात लीडरशिप कीहोती है तो विराट के पास लोगों से बेस्ट निकालने की कमाल की क्षमता थी. उन्होंनेसबको पुश किया और हमें भरोसा दिलाया कि हम स्पेशल चीजें कर सकते हैं. यह एक ऐसी बातहै जो मैंने उनसे सीखी है. और उम्मीद है कि मैं भी टीम के साथ ऐसा कर पाऊंगा.'राहुल ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा कि विराट ने टीम को खुद पर भरोसा करनासिखाया. राहुल ने साफ कहा कि अभी टीम के अंदर जो जीत का भरोसा है इसमें कोहली काबड़ा रोल है. कोहली ने टीम को यकीन दिलाया कि हम भारत के बाहर जाकर किसी भी टीम कोहरा सकते हैं.