ना कोहली, ना रोहित, अपनी बैटिंग बेहतर करने के लिए किसके वीडियो देखते हैं KL राहुल?
राहुल ने बदलते बैटिंग ऑर्डर पर भी बात की.
Advertisement

KL राहुल ने ये भी बताया कि वे अलग-अलग बैटिंग ऑर्डर से परेशान नहीं हैं. वे इसे अवसर की तरह देखते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
KL राहुल खास कीवर्ड हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही वनडे सीरीज़ में उनकी बैटिंग की खूब चर्चा हो रही है. राहुल ने दूसरे वनडे में 52 गेंदों पर 80 रन बनाए थे. वो भी पांचवे नंबर पर बैटिंग करते हुए. इस पारी की बदौलत इंडिया ने 50 ओवरों में 340 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया 304 के स्कोर पर ही सिमट गई. KL राहुल को उनकी मैचजिताऊ पारी के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का ख़िताब दिया गया.
पिछले कुछ महीनों में KL राहुल ने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है. लेकिन उनका बैटिंग ऑर्डर लगातार बदलता रहा है. कभी ओपनिंग तो कभी पांचवे नंबर पर. उनकी बैटिंग पोजीशन को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं. अब राहुल ने खुद से ही तमाम अटकलों को खत्म किया है. दूसरा मैच जीतने के बाद राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. पत्रकारों से बात की. अपनी बैटिंग और बदलते बल्लेबाजी क्रम सहित कई अहम सवालों के जवाब दिए. राहुल ने ये भी बताया कि उन्होंने किसे देखकर अपनी बैटिंग को मारक बनाया है.

राजकोट वनडे में राहुल की पारी की वजह से टीम इंडिया 340 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अपने लाज़वाब फ़ॉर्म का राज़ लोकेश राहुल ने खोला. राहुल ने कहा कि उन्होंने तकनीकी तौर पर कुछ अलग नहीं किया है. उन्होंने कहा,
वीडियो: INDvAUS: दूसरे वनडे में 80 रन बनाने वाले केएल राहुल की जगह पक्की क्यों नहीं है?

मैंने मिडिल ऑर्डर के कई बल्लेबाजों से बात की. विराट कोहली से भी काफ़ी मदद मिली. मैं एबी डिविलियर्स और स्टीव स्मिथ के वीडियोज देखता हूं. ये सीखने के लिए कि वो कैसे मुश्किल परिस्थितियों में बैटिंग करते हैं और कैसे अपनी पारी बनाते हैं. केन विलियमसन की इनिंग बिल्ड करने की तकनीक से भी काफी कुछ सीखने को मिला है.राहुल ने बताया कि उन्हें इन वीडियोज से काफी फ़ायदा मिला है. उनकी बैटिंग बेहतर हुई है.
# बैटिंग पोजिशन पर क्या बोले
पहले वनडे में राहुल ने तीसरे नंबर पर बैटिंग की थी. 47 रनों की पारी भी खेली थी. पिछले नौ महीनों में वे ओपनिंग से लेकर छठे नंबर तक बैटिंग कर चुके हैं. ऋषभ पंत के टीम से बाहर होने पर उन्होंने विकेटकीपिंग की ज़िम्मेदारी भी संभाली थी. बदलते बैटिंग ऑर्डर पर राहुल बोले,ये अच्छी चुनौती है. पिछली कुछ सीरीज़ मेरे लिए अच्छी रही हैं. मेरी फॉर्म अच्छी है. मैं अपनी स्किल्स पर भरोसा करता हूं. हर गेम में नई ज़िम्मेदारी को निभाना अच्छा है. मुझे जिस भी ऑर्डर पर बैटिंग करने के लिए मिलेगा, मैं उस पर अपना सबसे बेहतरीन देने की कोशिश करूंगा. मैंने हमेशा ओपनिंग बल्लेबाजी की है. मैं ओपनिंग में सबसे ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करता हूं. मुझे पता है कि कैसे पारी बनानी है. तीसरे, चौथे या पांचवें नंबर पर बैटिंग करते हुए मुझे खुद के बारे में और जानने का मौका मिला है. मैं इसे चैलेंज की तरह नहीं देखता. ये अवसर है.ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं. टीम इंडिया ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली है. तीसरा मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा. ये मैच जीतने वाली टीम विजेता की ट्रॉफी उठाएगी.
वीडियो: INDvAUS: दूसरे वनडे में 80 रन बनाने वाले केएल राहुल की जगह पक्की क्यों नहीं है?