The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • KKR Rinku Singh Shahrukh Khan tweet his reply will melt your heart kkr gt

शाहरुख ने की तारीफ, बदले में रिंकू ने जो कहा वो जान इमोशनल हो जाएंगे फैन्स

रिंकू स्टार प्लेयर बन गए.

Advertisement
pic
10 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023, 07:54 AM IST)
KKR Rinku Singh Shahrukh Khan tweet his reply will melt your heart kkr gt
रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेल KKR को आखिरी ओवर में जिताया (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रिंकू सिंह. इंडियन प्रीमियर लीग (Rinku Singh IPL) से निकला नया ‘लड़ाका’. रिंकू ने गुजरात के खिलाफ़ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर KKR को हारा मैच (KKRvsGT) जिता दिया. KKR  को मिली इस शानदार जीत के बाद से रिंकू सिंह को सोशल मीडिया पर लगातार सराहा जा रहा है. तारीफ करने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहे बादशाह खान. यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan). रिंकू ने शाहरुख को धन्यवाद भी कहा.

दरअसल, शाहरुख ने रिंकू सिंह की धाकड़ पारी के बाद अपनी फिल्म पठान का एक पोस्टर ट्वीट किया. पोस्टर में शाहरुख की बॉडी पर रिंकू का चेहरा लगा था. इसके साथ शाहरुख ने लिखा,

“झूमे जो रिंकू!!! मेरे बच्चे रिंकू सिंह और नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर! और याद रखना, भरोसा ही सबकुछ है. KKR को बधाई और वेंकी मैसूर, अपने हृदय का ख्याल रखिएगा सर.”

रिंकू सिंह ने शाहरुख के इस ट्वीट का रिप्लाई भी दिया. शाहरुख के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रिंकू ने लिखा,

“शाहरुख सर यार. लव यू सर और आपके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद.”

इससे पहले रिंकू सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी बधाई दी. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा,

“IPL सच में ऐसी जगह है जहां टैलेंट को मौके मिलते हैं. अविश्वसनीय पारी, रिंकू. और कठिन दिन यश, इससे सीखना.”

वहीं पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा,

“वाह! क्या बेहतरीन पल था. अभी तक IPL का बेस्ट मोमेंट.”

रिंकू को बधाई देने वालों की लिस्ट में इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी शामिल हैं. स्टोक्स ने लिखा,

रिंकू 👏 👏 👏.’

बॉलीवुड एक्टर रनवीर सिंह भी रिंकू की तारीफ़ करने से खुद को नहीं रोक पाए. रनवीर ने ट्वीट किया,

“रिंकू, रिंकू, रिंकू, रिंकू. ये क्या था!!!”

अब थोड़ा मैच का हाल का जान लेते हैं. KKR वर्सेज गुजरात मैच में गुजरात ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. शुभमन गिल, साइ सुदर्शन की बेहतरीन बैटिंग और अंत में विजय शंकर की तेज-तर्रार पारी के दम पर गुजरात ने 20 ओवर में 204 रन बनाए. विजय ने सिर्फ 24 गेंदों पर 63 रन बना डाले.

जवाब में KKR एक समय जीत की ओर बढ़ रही थी. 16 ओवर में KKR ने चार विकेट खोकर 155 रन बना लिए थे. क्रीज़ पर रिंकू के साथ आंद्रे रसल खड़े थे. लेकिन 17वां ओवर लेकर आए राशिद खान ने कमाल कर दिया.

राशिद ने लगातार गेंदों पर आंद्रे रसल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर को वापस भेज हैट्रिक मार दी. लगा कि GT ये मैच अपने नाम कर लेगी. लेकिन रिंकू अलग ही इरादे के साथ उतरे थे. उन्होंने आखिरी ओवर में यश दयाल को लगातार पांच छक्के मार, KKR को मैच जिता दिया. अरे हां, इस ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया था.

वीडियो: शर्दुल ठाकुर ने विराट कोहली की टीम को कूटकर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()