The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Kamran Akmal slams Pakistan team after series loss to Bangladesh

मोहसिन नकवी को 'ट्रॉफी चोर' बोल दिया... बांग्लादेश से बुरी हार के बाद भड़का पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

Kamran Akmal ने पाकिस्तान को बांग्लादेश से मिली हार के बाद खूब सुनाया है. PCB चीफ Mohsin Naqvi से लेकर Pakistan क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर भी जमकर तंज कसे. अकमल ने ये भी कहा, 'नीदरलैंड्स वाले अब सोच रहे होंगे कि अगर पाकिस्तान के साथ 3 मैचों की ODI सीरीज खेल ली, तो हम भी टेस्ट स्टेटस ले आएंगे, क्योंकि वो भी हमें हरा सकते हैं.'

Advertisement
pic
18 मार्च 2026 (अपडेटेड: 18 मार्च 2026, 10:56 AM IST)
Kamran Akmal slams Pakistan team after series loss to Bangladesh
पाकिस्तान की टीम T20 वर्ल्ड कप में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. (फोटो- PTI/AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान क्रिकेट टीम T20 World Cup में खराब परफॉर्मेंस के बाद बांग्लादेश से ODI सीरीज भी हार गई. तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर जमकर हमला बोला. अकमल ने ये तक कह दिया कि क्या ICC ट्रॉफी भी चुरा कर लानी है?

पाकिस्तान टीम के आखिरी ODI मैच में प्रदर्शन पर बात करते हुए कामरान अकमल ने टीम की रणनीति पर सवाल उठाए. ‘द गेम प्लान’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अकमल ने कहा,

"आप मैच हार गए. आप कौन से एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं? इतनी अच्छी पिच पर आपने बॉलिंग करने का फैसला क्यों किया? बैटिंग क्यों नहीं की? बांग्लादेश ने 350 रन स्कोर कर दिए होते. लिटन दास ने आखिर में धीमा खेला, तभी वो लोग 290 ही बना पाए. सीरीज डिसाइडर मैच में ऐसे प्रयोग क्यों? आप सीरीज क्यों नहीं जीत पाते, ऐसे कैसे आगे बढ़ेंगे?”

उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे कहा,

"ICC ट्रॉफी चोरी करके लेकर आनी है क्या?" यानी अगर मैच जीत नहीं पा रहे हो, तो क्या अब ट्रॉफी चुराकर घर लाओगे?

सीरीज हारे

पाकिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 290 रन बनाए थे. कमरान अकमल ने कहा कि लिटन दास ने आखिर में धीमा खेला, वरना बांग्लादेश 350 तक पहुंच सकता था. फिर भी पाकिस्तान चेज नहीं कर पाया और 279 रन पर ऑलआउट हो गया. सलमान अली अघा ने 106 रन बनाए, लेकिन टीम का कोई और बैटर टिक नहीं पाया. और पाकिस्तान की टीम सीरीज हार गई.

नीदरलैंड्स भी हरा देगा!

अकमल ने आगे कहा,

“पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में तो सोचो जरा. देखिए हम किस लेवल पर गिर चुके हैं. नीदरलैंड्स वाले अब सोच रहे होंगे कि अगर पाकिस्तान के साथ 3 मैचों की ODI सीरीज खेल ली तो हम भी टेस्ट स्टेटस ले आएंगे, क्योंकि वो भी हमें हरा सकते हैं. आपने तो क्रिकेट का मजाक बना दिया है. आप लोगों को फर्क ही नहीं पड़ता."

बता दें कि एशिया कप 2025 में ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर विवाद हुआ था, जहां PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी अपने पास रख ली थी. भारतीय टीम को एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिली थी. जिसके बाद PCB की काफी आलोचना हुई थी.

mohsin naqvi pakistan cricket
PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी

पाकिस्तान की टीम T20 वर्ल्ड कप में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. टीम सुपर-8 में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. जिसके बाद बांग्लादेश सीरीज के लिए बाबर आजम, शादाब खान और सैम अयूब जैसे प्लेयर्स को टीम से बाहर कर दिया गया था.

वीडियो: T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के साथ हैंडशेक पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()