हम चाहते ही नहीं कि बेस्ट क्रिकेटर्स खेलें- कगिसो रबाडा पर लगे बैन से भड़के पूर्व क्रिकेटर्स
पूर्व क्रिकेटरों ने ICC के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है.

हुआ क्या था?
दरअसल, मैच के पहले दिन रबाडा इंग्लिश कप्तान जो रूट को बोल्ड करने के बाद सेलिब्रेट करते-करते उनकी क्रीज़ तक पहुंच गए थे. वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने कगिसो रबाडा की हरकत को गलत कहा. उन्होंने कहा कि आउट करने के बाद गेंदबाज को बल्लेबाज से दूर रहना चाहिए. सेलिब्रेशन से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन रबाडा को बैट्समैन के दायरे में नहीं आना चाहिए था. लेकिन कई पूर्व क्रिकेटर्स इस मामले पर बिशप और ICC से सहमत नहीं हैं.इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट किया,BREAKING: Kagiso Rabada will miss the 4th #SAvENG Test after receiving one demerit point and a fine of 15% of his match fee for his celebration after bowling Joe Root yesterday.
He has accumulated four demerit points in a 24-month period, resulting in a ban of one Test match. pic.twitter.com/VzZXPRzQ0O — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 17, 2020
विपक्षी टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज के विकेट की खुशी मनाने पर एक गेम का बैन सरासर बेवकूफ़ी है. ओवर रेट और धीमे खेल पर कुछ नहीं होता. विकेट सेलिब्रेट कीजिए और आप बैन हो जाएंगे. ये दुनिया पागल हो गई है.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने लिखा,Rabada getting a 1 game ban for celebrating taking the Wicket of the opponents best player is absolutely bonkers ... Over rates & slow play nothing gets done ... Celebrate a wicked and you are banned ... The World is bloody nuts ... #SAvENG
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) January 17, 2020
मैं समझता हूं कि क्रिकेट को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए, लेकिन ज्यादा सेलिब्रेट करने के लिए एक टेस्ट का बैन मज़ाकिया है. मैं ये भी जानता हूं कि उसने पहले भी हदें पार की हैं, लेकिन ये नहीं होना चाहिए. उसका पैशन लाज़वाब है. मैं सहमत नहीं हूं.
न्यूज़ीलैंड के मिचेल मैक्लाघेन ने लिखा,I understand that cricket needs to be played in the spirit of the game but to ban @KagisoRabada25 for a test match for over celebrating to me is ridiculous. I also know that he has pushed the boundaries before but come on! No swearing involved! Love his passion. Don’t agree @ICC
— Brett Lee (@BrettLee_58) January 17, 2020
उसको बैन कर दीजिए. हम चाहते ही नहीं कि दुनिया के सबसे बेहतरीन प्लेयर्स खेलें.ये पहली बार नहीं है जब कगिसो रबाडा को मैदान पर ग़लत हरकत के लिए ज़ुर्माना लगाया गया हो. पिछले 24 महीनों में कगिसो रबाडा चार बार ICC के नियमों के ख़िलाफ़ काम करते हुए पकड़े गए. उनके खाते में चार डिमेरिट पॉइंट भी दर्ज हैं.
पहली बार फ़रवरी 2018 में शिखर धवन को आउट करने के बाद वो ज्यादा ही भावुक हो गए थे. इसके बाद उन्होंने अपनी मैच फ़ीस का 15 प्रतिशत ज़ुर्माने के तौर पर भरा था. मार्च में दो बार वो ICC के नियमों के ख़िलाफ़ गए. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के साथ. कगिसो रबाडा को बचाया जा रहा है. तर्क ये कि वो दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं. उनके बिना चौथा टेस्ट नीरस हो जाएगा. लेकिन इस पर भी बात होनी चाहिए कि क्रिकेट के खेल में सेलिब्रेशन की लकीर कहां तक खींची जानी चाहिए? जाते-जाते आपको बता दें कि इस मामले पर ICC के नियम क्या कहते हैं.Ban him. We hate the best players in the world playing anyway
— Mitchell McClenaghan (@Mitch_Savage) January 17, 2020
# ICC के नियम
ICC यानी कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल. दुनिया भर में क्रिकेट को रेगुलेट करने वाली संस्था. उसने जेंटलमैन गेम को जेंटल बनाए रखने के लिए कुछ नियम-कायदे बनाए हैं. ICC का कहना है कि रबाडा ने इन्हीं नियमों का उल्लंघन किया. रबाडा को आर्टिकल 2.5 का पालन न करने के आरोप में सजा दी गई है. उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार लिया है. वे ये सजा झेलने के लिए तैयार हैं. ICC का आर्टिकल 2.5 क्या कहता है? इंटरनेशनल मुकाबले में बल्लेबाज को आउट करने के बाद भाषा, हरकत या हाव-भाव से आक्रामक जवाब के लिए उकसाना.वीडियो : कौन हैं वो लोग, जिनके नाम पर हर साल अवॉर्ड देता है BCCI?

