The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Jos Buttler, Stuart Broad back Jacob Bethell in IPL after Alastair Cook criticism ‘Times have changed’

'पुरानी सोच अब नहीं चलेगी', जॉस बटलर ने जेकब बेथेल का किया बचाव

बटलर का कहना है कि IPL जैसी लीग में रहना युवा प्लेयर्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है, भले ही वो हर मैच न खेल पाएं.

Advertisement
pic
30 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:14 PM IST)
Jos Buttler, Stuart Broad back Jacob Bethell in IPL after Alastair Cook criticism ‘Times have changed’
बटलर ने कहा कि मॉर्डन क्रिकेट अब बदल गया है. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में युवा इंग्लिश प्लेयर जेकब बेथेल को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम में फिल सॉल्ट के चोटिल होने के कारण बेथेल को इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. उससे पहले उन्हें किसी मैच में खिलाया नहीं गया. जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक ने कहा कि बेथेल को IPL में बेंच पर बैठने के बजाय इंग्लैंड लौटकर काउंटी क्रिकेट खेलना चाहिए. इंग्लैंड के कई बड़े खिलाड़ियों ने इस बात का विरोध किया. अब इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कैप्टन रहे जॉस बटलर ने साफ कहा है कि जिन लोगों ने IPL खेला नहीं, उन्हें नहीं पता कि ये क्या ऑफर करता है.

बटलर का कहना है कि IPL जैसी लीग में रहना युवा प्लेयर्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है, भले ही वो हर मैच न खेल पाएं. बटलर ने आगे कहा,

“जब तक आप खुद IPL में नहीं खेलें और इसका माहौल नहीं देखा, तब तक ये कहना मुश्किल है कि खिलाड़ी के लिए क्या अच्छा है.”

उन्होंने ये भी याद दिलाया कि बेथेल ने पिछले साल ऑक्शन में अपना नाम दिया था और RCB के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. ऐसे में कॉन्ट्रैक्ट का सम्मान करना भी जरूरी है.

बटलर का मानना है कि पुराने जमाने में लोग कहते थे,

“अगर खेलने को नहीं मिल रहा तो घर जाओ और काउंटी क्रिकेट खेल.”

स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी बटलर का साथ दिया. उन्होंने कहा कि बेथेल ने सिडनी टेस्ट में शतक लगाया है. इंग्लैंड टीम में उसकी जगह पक्की है. ब्रॉड का कहना था,

“काउंटी क्रिकेट में लौटकर RCB की प्लेइंग 11 में आने के चांस बढ़ेंगे नहीं. अगर बेथेल RCB के साथ नहीं रहेंगे, तो उन्हें खेलने का मौका भी नहीं मिलेगा.”

बटलर ने कहा कि मॉर्डन क्रिकेट अब बदल गया है. उन्होंने कहा,

“समय बदल गया है और यही आज के क्रिकेट की हकीकत है. वो एक शानदार खिलाड़ी है.”

पूर्व इंग्लैंड व्हाइट-बॉल कप्तान जॉस बटलर ने बेथेल का भी समर्थन किया. उन्होंने कहा कि IPL में कम मैच खेलने के बावजूद बेथेल को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए.

इससे पहले केविन पीटरसन ने भी इस मामले पर कुक की आलोचना की थी. पीटरसन ने कुक को जवाब देते हुए कहा कि IPL का अनुभव काउंटी क्रिकेट से कहीं ज्यादा काम आ सकता है. वहां प्रेशर में खेलना, बड़े खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करना और प्रोफेशनल सेटअप में रहना युवा खिलाड़ी को तेजी से बेहतर बनाता है.

वीडियो: बेंगलुरु के रजत पाटीदार की बैटिंग जबरदस्त, फिर ही इतने कम चर्चित क्यों?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()