The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Jos Butler century made England clean sweep the series against Australia

114 पर 8 विकेट थे, 92 रन चाहिए थे, फिर इस खिलाड़ी ने सेंचुरी मार मैच छीन लिया

ऑस्ट्रेलिया इतिहास में दूसरी बार इतनी बुरी तरह से हारी है.

Advertisement
pic
25 जून 2018 (अपडेटेड: 24 जून 2018, 04:31 AM IST)
Img The Lallantop
बटलर के शतक के कारण आखिरी वनडे भी जीता इंग्लैंड.
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्रिकेट में कुछ मैच होते हैं जो हार-जीत नहीं, इज्जत के लिए खेले जाते हैं. मानो 5 मैचों की सीरीज हो. एक टीम 4 मैच हार चुकी हो. तो आखिरी मैच उसके लिए इज्जत, सम्मान वाला मैच हो जाता है. और अगर वो ये भी हार जाए तो उसे पनौती कहते हैं. पर ऑस्ट्रेलिया के साथ इस लिहाज से सुपर पनौती हुई है. 4 मैच हारने के बाद उसका आखिरी वनडे 24 जून को था इंग्लैंड से, मगर वो इस जीते जिताए मैच को भी हार गई. वजह बने इंग्लैंड के बैट्समैन जोस बटलर. आईपीएल के बाद से इस आदमी के बल्ले में ऐसा करंट आया है कि क्या बताएं. मतलब बैटरी खतम ही नहीं होती. मई 2018 में आईपीएल से अब तक खेली गई इनिंग्स में इस आदमी के रन देख लेंगे तो हिल जाएंगे. अच्छा हिल ही लीजिए -
67, 51, 82, 95, 94, 39, 14, 67, 80, 9, 91, 11, 54, 110...
इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए खेलते हैं बटलर.
बटलर ने राजस्थान के लिए आईपीएल में शानदार खेला था.
माने पिछली खेली 14 इनिंग्स में ये आदमी 864 रन बना चुका है. 108 का एवरेज. प्रचंड फॉर्म. और फिलहाल इस फॉर्म की चपेट में जो टीम आई है, वो है ऑस्ट्रेलिया. पांचवे वनडे में बटलर ने 110 रन ठोक डाले और जिस प्रेशर में ये रन बने, वो बताता है कि बटलर इस समय रोके रुकने वाले नहीं. उन्होंने एक लगभग हार चुके मैच को इंग्लैंड को जिता दिया. 5-0 से व्हाइट वॉश करवा दिया. इंग्लैंड ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी बार किसी टीम ने व्हाइट वॉश किया है. इससे पहले 2016 में साउथ अफ्रीका ने भी ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया था.
मैच की शुरू से बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग की. उसके बल्लेबाज एक बार फिर फेल साबित हुए. ट्रेविस हेड के पचासे, केरी के 44 और शॉर्ट के 47 के अलावा सारे बल्लेबाज तू चल मैं आया के मोड में दिखे. मोइन अली की फिर्की के आगे सब झूल गए. पूरी टीम 34.4 ओवर में 205 रन बनाकर ढेर हो गई.
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर कार्ड. (सोर्स - ईएसपीएन क्रिक इंफो)
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर कार्ड. (सोर्स - ईएसपीएन क्रिक इंफो)

अब आई इंग्लैंड की बारी. वो टीम जिसने पिछले मैच में ही 310 का स्कोर चेज किया था. वो टीम जिसने तीसरे वनडे में 481 रन बना डाले थे. सो 206 का टार्गेट किस चिड़िया का नाम है. मगर क्रिकेट में जो न हो जाए वो कम है. जैसा हाल ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का इस मैच में दिखा. वैसा ही इंग्लैंड वालों का दिखने लगा. उसके टॉप 5 इन फॉर्म बल्लेबाजों में कोई 20 रन के आगे नही बढ़ पाया. 50 रन पर 5 विकेट गिर गए. फिर मैदान पर आ गए बटलर. एक तरफ से रन बनाने शुरू किए. पर दूसरी तरफ से विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. 29.4 ओवर में इंग्लैंड के 114 रन पर 8 विकेट गिर गए.
सबको लगा कि चलो ऑस्ट्रेलिया आखिरी मैच जीत इज्जत तो बचा लेगा. मगर ऐसे कैसे. इसके लिए आपको जोस बटलर को आउट करना पड़ता है. जो ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों से हो नहीं पाया. बंदा अकेले एक तरफ से खड़ा रहा. नौवे नंबर पर आए राशिद ने उनका साथ दिया. दोनों के बीच 81 रनों की पार्टनरशिप हुई. 195 पर नौवां विकेट आखिर गिरा भी. मगर राशिद का. बटलर जमे रहे. और ऐसा जमे कि बचे 10 रन बनाने के साथ ही अपनी सेंचुरी लगाकर लौटे. मैच जिता के लौटे. व्हाइट वॉश करके लौटे.
इंग्लैंड का स्कोर कार्ड. (सोर्स - ईएसपीएन क्रिक इंफो)
इंग्लैंड का स्कोर कार्ड. (सोर्स - ईएसपीएन क्रिक इंफो)

मगर, मगर, मगर...जोस बटलर का ये फॉर्म अभी तो अच्छा लग रहा है. पर ये न भूलो कि उनका जुलाई में पाला अपनी टीम इंडिया से ही पड़ने वाला है. अगर बटलर और इंग्लैंड ऐसा ही खेलते रहे तो विराट सेना के लिए इंग्लैंड दौरा आसान नहीं होगा. टीम इंडिया को कमर कस लेने की जरूरत है. और सबसे ज्यादा जरूरत उस प्लान को ढूंढने की है, जिससे बटलर को रोका जा सके.


ये भी पढ़ें-
कभी भारत के लिए खेलना चाहता था,अब टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा पंजाब का ये क्रिकेटर

वो मैच जब भारत ने 7 बॉल पर 4 विकेट लेकर इंग्लैंड से चैंपियंस ट्रॉफी छीन ली थी

 क्या पाकिस्तान का ये ओपनर गांजा पीने के चक्कर में टीम से बाहर हो गया?

120, 82 और अब 101… ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से न जाने किस बात का बदला ले रहा है

वर्ल्ड कप फाइनल जिसमें वेस्टइंडीज ने उस टीम को हराया जो मैदान पर मर्डर करने उतरती थी

एक ही दिन में साउथ अफ्रीका ने दो मैच खेले, दोनों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनवाकर हारी

Advertisement

Advertisement

()