The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Jasprit Bumrah says shivam dube fours were turning point vs west indies t20 world cup

संजू सैमसन की पारी नहीं थी मैच का टर्निंग पॉइंट... बुमराह ने इस प्लेयर का नाम लिया

कोलकाता में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुए T20 मैच में भारत को आखिरी दो ओवरों में 17 रन चाहिए थे. 19वें ओवर की पहली गेंद हार्दिक पंड्या ने डॉट खेली. दूसरी बॉल पर वो आउट हो गए. क्रीज पर आए शिवम दुबे. उन्होंने पहली ही बॉल पर लॉन्ग ऑन पर चौका जड़ दिया. अब जसप्रीत बुमराह ने टर्निंग पॉइंट पर जवाब दिया है.

Advertisement
pic
2 मार्च 2026 (अपडेटेड: 2 मार्च 2026, 12:36 PM IST)
Jasprit Bumrah says shivam dube fours were turning point vs west indies t20 world cup
मैच के बाद जसप्रीत बुमराह से पूछा गया कि उनके हिसाब से मैच का टर्निंग पॉइंट क्या था? (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup के सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है. ओपनर संजू सैमसन ने 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. वो आखिर तक आउट नहीं हुए. लेकिन मैच का टर्निंग पॉइंट संजू की पारी नहीं थी. ये मानना है टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह का.

मैच के बाद जसप्रीत बुमराह से पूछा गया कि उनके हिसाब से मैच का टर्निंग पॉइंट क्या था? इस पर बुमराह ने बताया,

“वो 2 चौके जो शिवम दुबे ने मारे थे. क्रिकेट की बुक्स और स्टैट्स में शायद कोई इसकी अहमियत न समझे. लेकिन जो लोग क्रिकेट को सही मायने में जानते हैं, उन दो चौकों ने आखिरी ओवर में हमारे ऊपर प्रेशर कम कर दिया. क्योंकि कभी-कभी आखिरी ओवर में 8-9 रन ट्रिकी हो जाते हैं.”

बुमराह 19वें ओवर में शिवम दुबे द्वारा लगाए गए दो चौकों की बात कर रहे थे. भारत को आखिरी दो ओवरों में 17 रन चाहिए थे. 19वें ओवर की पहली गेंद हार्दिक पंड्या ने डॉट खेली. दूसरी बॉल पर वो आउट हो गए. क्रीज पर आए शिवम दुबे. उन्होंने पहली ही बॉल पर लॉन्ग ऑन पर चौका जड़ दिया. इसके बाद दुबे ने ओवर की पांचवीं बॉल पर पॉइंट पर चौका लगा दिया.

दुबे के इन चौकों की बदौलत भारत को आखिरी ओवर में 7 रन ही चाहिए थे. संजू सैमसन ने पहली बॉल पर 6 और दूसरी पर 4 मारकर मैच खत्म कर दिया.

सैमसन को लेकर बुमराह ने बताया,

“उसके लिए बहुत खुशी हुई. पिछले कुछ महीने संजू के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. ऐसे में किसी भी क्रिकेटर के लिए सही माइंडसेट रखना काफी कठिन हो जाता है. कई तरह के सवाल आने लगते हैं. लेकिन संजू ने खुद पर विश्वास किया. वो शुरू से ही काफी क्लियर था. टॉप नॉक खेली. उम्मीद है कि वो बस ऐसा ही खेलता रहे.”

196 रन चेज किए

सुपर 8 के इस अहम मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग ली थी. वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेेट पर 195 रन बनाए. 196 रन बनाने उतरी इंडियन टीम ने शुरू से मैच में पकड़ बनाए रखी. पहले विकेट के लिए संजू और अभिषेक शर्मा ने 3 ओवरों में 29 रन जोड़े.

अभिषेक और ईशान किशन ने 10-10 रनों की पारी खेली. लेकिन संजू ने एक एंड संभाले रखा. कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 58 रन जोड़े. इसके बाद तिलक के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन लगाए.

तिलक वर्मा ने 15 गेंद 27 रनों की पारी खेली. 5वें विकेट के लिए संजू और हार्दिक पंड्या ने 22 बॉल्स पर 38 रनों की पार्टनरशिप की. हार्दिक ने 17 और शिवम दुबे ने 8 रन बनाकर मैच फिनिश कर दिया.

संजू सैमसन ने 50 बॉल्स पर 97 रनों की नाबाद पारी खेली. उनकी पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे. संजू प्लेयर ऑफ द मैच भी बने.

वीडियो: भारत बनाम नामीबिया मैच मैं कैसा खेले संजू सैमसन? दोबारा भारतीय टीम में जगह बनेगी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()