चमत्कार... बुमराह की फ़िटनेस पर आई ये रिपोर्ट फ़ैन्स की परेशानी बढ़ा देगी!
जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफ़ी खेलेंगे या नहीं. सारे क्रिकेट फ़ैन्स इसी सवाल का जवाब खोज रहे हैं. लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस सवाल का जवाब उन सबकी परेशानी बढ़ा देगा.

जसप्रीत बुमराह अगर ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी में खेले तो ये एक चमत्कार होगा. जी हां. इंडियन पेसर की इंजरी पर ये ताजा अपडेट है. और निश्चित तौर पर इससे फ़ैन्स की चिंता बढ़ेगी. NDTV के मुताबिक, अगर बुमराह इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फ़िट हो जाते हैं तो ये निश्चित तौर पर चमत्कार होगा.
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ हुए सिडनी टेस्ट के दौरान ही चोटिल हो गए थे. और ये चोट गंभीर बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह न्यूज़ीलैंड के डॉक्टर रोवन स्काउटेन से परामर्श ले रहे हैं. और वह इसके लिए चैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले न्यूज़ीलैंड जाएंगे भी.
यह भी पढ़ें: रहाणे आउट होकर चले गए, अंपायर्स ने ड्रेसिंग रूम से बुलाकर बैटिंग करा दी!
लेकिन उनके चैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले फ़िट होने के चांसेज़ बहुत कम हैं. और इसी को देखते हुए BCCI एक बैकअप तैयार कर रहा है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया का दावा है कि बुमराह के बैकअप के रूप में हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज को तैयार किया जा रहा है. इस बारे में एक BCCI सोर्स ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से कहा,
'BCCI की मेडिकल टीम न्यूज़ीलैंड के स्काउटेन के साथ टच में है. बोर्ड ने बुमराह को न्यूज़ीलैंड भेजने का प्लान भी बना रखा है. लेकिन ये अभी तक हुआ नहीं है. सेलेक्टर्स को पता है कि अगर बुमराह 100 परसेंट फ़िट हुए तो ये एक चमत्कार ही होगा.'
बता दें कि हर्षित इंग्लैंड के खिलाफ़ होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज़ का हिस्सा हैं. अगर बुमराह की रिकवरी सही से नहीं हुई तो उन्हें चैंपियंस ट्रॉफ़ी की स्क्वॉड में भी शामिल किया जा सकता है. डॉक्टर स्काउटेन ने पहले भी बुमराह का ऑपरेशन किया था. उस बार की चोट के चलते वह T20 World Cup 2022 में नहीं खेल पाए थे. एक सोर्स ने इस पर कहा,
'रिपोर्ट्स न्यूज़ीलैंड में उनके डॉक्टर को भेजी जाएंगी. बुमराह को वहां भेजने का फैसला फ़ीडबैक पर निर्भर करेगा. बोर्ड और बुमराह आगे पड़ने वाले असर को देखते हुए रिस्क लेने के पक्ष में नहीं हैं. पूरी प्रोसेस खत्म होने के बाद, अगर वह खेलने के लिए तैयार हुए तभी सेलेक्टर्स को बताया जाएगा. सेलेक्टर्स को उनके लिए बैकअप प्लान तैयार रखना होगा. अगर बुमराह तैयार हो जाते हैं, तो ये चमत्कार ही होगा.'
बता दें कि बुमराह को किसी भी कठिन शारीरिक व्यायाम से दूर रहने की सलाह दी गई है. इस वजह से भी उनकी वापसी आसान नहीं लग रही.
वीडियो: 'हम मदद करने की कोशिश कर रहे थे', हार्दिक पंड्या की ट्रोलिंग को लेकर बुमराह ने क्या-क्या कहा?

.webp?width=60)

