The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Jasprit Bumrah 12th over proves The turning point ind vs wi t20 world cup

संजू सैमसन को जीत का क्रेडिट देने वाले बुमराह का ये ओवर यादकर चुप हो जाएंगे

11वें ओवर तक वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 99 रन बना लिए थे. दोनों तरफ से बल्लेबाज हिटिंग कर रहे थे. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पेसर जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई. वह खिलाड़ी जो अपने हर कप्तान का फेवरिट रहा है. जो ब्रेक थ्रू दिलाने के लिए जाना जाता है. सूर्या को जो चाहिए था बुमराह ने वही किया.

Advertisement
JASPRIT BUMRAH, ind vs wi, cricket news
जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अहम विकेट लिए. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
2 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 06:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. इस मैच की जीत का श्रेय संजू सैमसन (Sanju Samson) को दिया जा रहा है. तिलक वर्मा की भी जमकर तारीफ हुई. लेकिन मैच में एक ऐसा टर्निंग पॉइंट था जो शायद स्कोरबोर्ड पर न दिखे, लेकिन उसका इम्पैक्ट मैच के परिणाम पर भरपूर हुआ. हम बात कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के ओवर की जिसने वेस्टइंडीज का पूरा खेल बिगाड़ दिया. 

शानदार फॉर्म में थे हेटमायर-चेज

वेस्टइंडीज इस वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरा. टीम की शुरुआत अच्छी रही. शे होप और रोस्टन चेज ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की. होप 32 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद क्रीज पर आए शिमरोन हेटमयार. दोनों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों की काफी कुटाई की.

11वें ओवर तक वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 99 रन बना लिए थे. दोनों तरफ से बल्लेबाज हिटिंग कर रहे थे. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पेसर जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई. वह खिलाड़ी जो अपने हर कप्तान का फेवरिट रहा है. जो ब्रेक थ्रू दिलाने के लिए जाना जाता है. सूर्या को जो चाहिए था बुमराह ने वही किया.

बुमराह ने पलटा मैच

ओवर की पहली गेंद पर केवल एक रन आया. वहीं दूसरी गेंद पर दो रन आए. इसके बाद बुमराह ने दिखाया असली मैजिक. तीसरी गेंद पर बुमराह ने शॉर्ट लेंथ गेंद डाली. हेटमयार स्लॉग स्वीप करने की कोशिश कर रहे थे. गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और संजू सैमसन के हाथों में गई. बुमराह ने आते ही दो गेंद में हेटमायर की पारी का अंत कर दिया. हेटमायर हमेशा ही बुमराह के सामने संघर्ष करते रहे हैं. बुमराह के खिलाफ 8 बार खेलते हुए वो 5 बार हुए आउट हैं. इस दौरान की गई 21 गेंदों में केवल 15 ही रन पाए हैं.

हेटमायर के बाद शरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर आए और एक रन लिया. इसके साथ क्रीज पर आए सेट बल्लेबाज रोस्टन चेज. तब तक चेज 25 गेंदों में 40 रन बना चुके थे. बुमराह ने पांचवीं गेंद थोड़ी धीमी डाली, चेज डिफेंस की कोशिश कर रहे थे. लेकिन गेंद सूर्यकुमार यादव के हाथों में चली गई. एक ही ओवर में बुमराह ने वेस्टइंडीज के दोनों सेट बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाकर अपना काम पूरा कर दिया.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाड़ी वापस जाकर देंगे 50-50 लाख रुपये, PCB ने कहा पैसा तो देना पड़ेगा 

यह ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट रहा. इस ओवर से पहले तक ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज की टीम 220-230 तक आराम से पहुंच सकती है. लेकिन हेटमायर और चेज के जाने के बाद कैरिबियाई टीम अचानक दबाव में आ गई. बुमराह ने चार ओवर के स्पैल में 36 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे. वेस्टइंडीज अगर 200 तक नहीं पहुंच पाई तो इसका बड़ा श्रेय बुमराह को ही जाता है.

वीडियो: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से पीड़ित थे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()