The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup flop Pakistan players fined by pcb after defeat against india

पाकिस्तान के खिलाड़ी वापस जाकर देंगे 50-50 लाख, PCB ने कहा पैसा तो देना पड़ेगा

पाकिस्तान को ग्रुप राउंड में भारत के खिलाफ 61 रन से हार मिली थी. इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच जीतने में उनके पसीने छूट गए. टीम सुपर 8 में पहुंची लेकिन प्रदर्शन में खास सुधार नहीं हुआ. इंग्लैंड के खिलाफ हार ने उन्हें लगभग बाहर कर दिया. अब वो घर वापस गए तो ये खबर आ गई.

Advertisement
pic
2 मार्च 2026 (अपडेटेड: 2 मार्च 2026, 04:48 PM IST)
pcb, ind vs pak, t20 world cup
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सभी प्लेयर्स से उनके बोर्ड ने 50-50 लाख पाकिस्तानी रुपए मांगे हैं. सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ भी मुमकिन है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ हार के बाद ही यह फैसला ले लिया था और खिलाड़ियों को इस बारे में बता भी दिया था.

पाकिस्तान को ग्रुप राउंड में भारत के खिलाफ 61 रन से हार मिली थी. इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच जीतने में उनके पसीने छूट गए. टीम सुपर 8 में पहुंची लेकिन प्रदर्शन में खास सुधार नहीं हुआ. इंग्लैंड के खिलाफ हार ने उन्हें लगभग बाहर कर दिया.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर क्यों लगा जुर्माना?

Tribune.com.pk के मुताबिक पीसीबी ने अपने सभी खिलाड़ियों पर 50-50 लाख पाकिस्तानी रुपए (लगभग 16 लाख भारतीय रुपए) का फाइन लगाया है. अधिकारियों का कहना है कि जब अच्छे प्रदर्शन पर टीम को ईनाम दिया जाता है तो खराब प्रदर्शन जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इसी कारण बोर्ड ने सजा देने के लिहाज से यह फैसला किया है. 

सलमान अली आगा ने अपने आखिरी ग्रुप राउंड मैच के बाद कहा, 

अगर आप पूरा टूर्नामेंट देखें तो हमने उम्मीद से कम प्रदर्शन किया है. 20 ओवर के मैच में हमने 18 ओवर बहुत अच्छे से खेले और दूसरी टीम को दो ओवर अच्छे से खेलने दिए गए. हमने रणनीति पर अच्छी तरह अमल नहीं किया. हमने पहले इससे भी बेहतर गेंदबाजी की है. हमारी गेंदबाजी इकाई काफी बेहतर है. लेकिन हम एक्जक्यूट नहीं कर पाए.

सलमान आगा ने ली हार की जिम्मेदारी

अपनी बात जारी रखते हुए हुए उन्होंने कहा, 

हम इसकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे. क्यों नहीं लेंगे? क्योंकि हम टीम चुनने में शामिल थे और खिलाड़ियों के लिए हम जिम्मेदार थे. मैं जिम्मेदारी लूंगा और मुझे यकीन है कि कोच भी लेंगे. और यही बात मैंने उनसे कही, जब हम दबाव में हों तो हमें बेहतर फैसले लेने होंगे. क्योंकि असल में आप दबाव में गलतियां करते हैं. और आईसीसी टूर्नामेंट में, दबाव ज्यादा होता है क्योंकि आप दुनिया की सबसे अच्छी टीमों के खिलाफ खेल रहे होते हैं.

यह भी पढ़ें- वर्ल्डकप के ‘लेजर शो’ पर नाराजगी, गावस्कर-शास्त्री ने बताया कैसे प्लेयर्स प्रॉब्लम में पड़ते हैं

सलमान आगा को लगता है कि पाकिस्तान के लिए समय की जरूरत है कि वे दबाव की स्थिति में अपने खेल में सुधार करें. हालांकि आगा अब कब तक टीम के कप्तान बने रहेंगे यह नहीं पता. पाकिस्तान अक्सर किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद अपना पूरा मैनेजमेंट ही बदल देता है. अगर इस बार भी ऐसा कुछ हो तो हैरानी की बात नहीं होगी.

वीडियो: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से पीड़ित थे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()