वर्ल्ड कप हीरो ईशान किशन IPL में भी उसी फॉर्म में, RCB के खिलाफ रिकॉर्ड पारी खेली
Ishan Kishan और क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 53 बॉल्स पर 97 रन जोड़े. दोनों ने टीम का रन रेट भी कम नहीं होने दिया.

ईशान किशन. T20 वर्ल्ड कप में 193 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाने वाले इंडियन बैटर. किशन ने IPL 2026 के पहले मैच में ही वर्ल्ड कप वाली फॉर्म दिखा दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ सीजन के पहले मैच में किशन ने रिकॉर्ड पारी खेली (Ishan Kishan against RCB). उन्होंने SRH के लिए IPL में कैप्टेंसी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बना दिए.
क्लासेन के साथ पार्टनरशिपIPL 2026 के पहले मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग ली. बैटिंग करने उतरी SRH की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही. 5वें ओवर तक 29 रन पर उनके तीन विकेट गिर गए. इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ टीम को संभाला.
किशन और क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 53 बॉल्स पर 97 रन जोड़ डाले. और टीम का रन रेट भी कम नहीं होने दिया. 13वें ओवर की पहली बॉल पर क्लास 31 रन बनाकर आउट हो गए. इस वक्त टीम का स्कोर 126 रन था. लेकिन किशन एक एंड पर डटे रहे.
27 गेंद में पचासा पूरा कियापारी के तीसरे ओवर में बैटिंग करने आए किशन ने छठे ओवर में अभिनंदन सिंह को दो छक्के और एक चौका लगाया. इस ओवर में SRH के कप्तान ने 16 रन मारे. 12वें ओवर की दूसरे बॉल पर किशन ने अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने 50 रन तक पहुंचने के लिए सिर्फ 27 बॉल्स लीं.
13वें ओवर में किशन ने कृणाल पंड्या को भी दो छक्के लगाए. तब लगने लगा था कि वो सेंचुरी पूरी कर लेंगे. पारी के 16वें ओवर की 5वीं बॉल पर किशन ने अभिनंदन को छक्का लगाया. लेकिन अगली ही बॉल पर वो आउट हो गए. पॉइंट पर फिल सॉल्ट ने उनका शानदार कैच पकड़ा.
210 के स्ट्राइक रेट से बैटिंगईशान किशन ने 38 गेंद में 80 रनों की पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के मारे. पूरी इनिंग्स में किशन ने 210 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. उन्होंने SRH के लिए IPL में कैप्टेंसी डेब्यू पर सबसे बड़ी खेली. इससे पहले 2021 में मनीष पांडे ने 69 रनों की पारी खेली थी. 2025 में डेविड वॉर्नर ने 53 रन बनाए थे.
IPL में कैप्टेंसी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम है. उन्होंने 2021 के सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ 119 रनों की पारी खेली थी.
SRH ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 201 रन बनाए. किशन के अलावा क्लासेन ने 31 और अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली. RCB के जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड को 3-3 विकेट मिले. भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा के नाम 1-1 विकेट रहा.
वीडियो: ईशान किशन की तारीफ में क्या बोले आर अश्विन?

.webp?width=60)
