The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ISHAN Kishan special celebration for sister brother in law died in road accident

ईशान ने आसमान की ओर देख क्यों सेलिब्रेट की फिफ्टी? दिल तोड़ने वाली वजह आई सामने

ईशान किशन मैच के दौरान बहुत शांत नजर आ रहे थे. वह हमेशा की तरह हंसते-मजाक करते हुए नजर नहीं आए. सिर्फ इतना ही नहीं, अर्धशतक लगाने के बाद वह आसमान की ओर देखकर कुछ बोलते हुए दिखाई दिए. यह ईशान के सेलिब्रेशन का स्टाइल नहीं है.

Advertisement
pic
8 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 01:16 AM IST)
ishan kishan, t20 world cup, cricket news
ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक लगाया. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. फाइनल में भारत की जीत के कई हीरो रहे, जिसमें ईशान किशन (Ishan Kishan) भी शामिल थे. जीत के बाद सभी ने अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया, लेकिन ईशान का परिवार वहां नहीं था. जब ईशान वर्ल्ड कप में देश के लिए अपना योगदान दे रहे थे, उनके परिवार में मातम का माहौल था. ईशान ने अपने करीबी को खोया, लेकिन इसका असर उनके प्रदर्शन पर नजर नहीं आया.

ईशान के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे सात मार्च को पटना से फ्लाइट लेने जा रहे थे, लेकिन लौट गए. उन्हें खबर मिली की उनके करीबी रिश्तेदार की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ. इस गाड़ी में ईशान की कजिन बहन, उनके पति और दो बच्चे थे. बच्चों की उम्र छह महीने और तीन साल थी. इस एक्सीडेंट में दोनों बच्चे तो बच गए, लेकिन कपल का निधन हो गया. इसी कारण ईशान के पिता अहमदाबाद की जगह अपने परिवार के पास गए. उन्होंने बताया,

“हम सभी सदमें में हैं. ईशान यहां आना चाहता था, लेकिन फाइनल के कारण नहीं आ पाया. वह भी बहुत दुखी है.”

मैच के दौरान शांत थे ईशान

इस घटना के कारण ही ईशान मैच के दौरान बहुत शांत नज़र आ रहे थे. वह हमेशा की तरह हंसते-मजाक करते हुए नजर नहीं आए. सिर्फ इतना ही नहीं, अर्धशतक लगाने के बाद वह आसमान की ओर देखकर कुछ बोलते हुए दिखाई दिए. यह ईशान के सेलिब्रेशन का स्टाइल नहीं है. मैच के दौरान भी खिलाड़ी, खासतौर पर सूर्या ईशान के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें समझाते हुए नजर आ रहे थे. 

यह भी पढ़ें- ईशान किशन ने न्यूजीलैंड को अभ‍िषेक के विकेट का जश्न भी नहीं मनाने दिया 

ईशान किशन का मैच में कमाल

ईशान किशन ने इस मैच में 25 गेंदों में 54 रन बनाए. इस पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए. इस दौरान उन्होंने 216.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने फील्डिंग में कमाल किया. उन्होंने दो अहम कैच भी लिए. ईशान ने रचिन रविंद्र का फ्लाइंग कैच लपका जो कि एक ही रन बना पाए थे. वहीं, इसके बाद उन्होंने अक्षर पटेल की गेंद पर डेरिल मिचेल को भी आउट किया. डेरिल ने  11 गेंदों में 17 रन बनाए. यह दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाजों में शामिल हैं और उनका विकेट जाना टीम के लिए काफी जरूरी था, इस तरह ईशान ने सिर्फ बल्ले ही नहीं बल्कि फील्डिंग से भी कमाल किया. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()