The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Is Avesh Khan in trouble LSG pacer's antics after Rishabh Pant's winning runs go viral

आवेश खान की करतूत से SRH नाराज, BCCI से शिकायत करने की तैयारी

Avesh Khan ने बाउंड्री की तरफ आती बॉल को वापस मैदान पर हिट कर दिया था. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हैं.

Advertisement
pic
6 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 10:47 PM IST)
Is Avesh Khan in trouble LSG pacer's antics after Rishabh Pant's winning runs go viral
आवेश खान ने SRH के खिलाफ इस मैच में 2 विकेट लिए थे. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में 5 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच हुआ.  LSG ने SRH को 5 विकेट से हरा दिया. लेकिन मैच की आखिरी बॉल पर LSG के पेसर आवेश ने जो किया उसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. खबर ये भी है कि SRH की टीम भी इससे नाराज है, और वो मुद्दे को BCCI तक ले जाएंगे.

आवेश ने क्या किया था?

LSG को मैच में 157 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे. कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर थे. उन्होंने इस ओवर में दो बाउंड्री लगाईं, जिससे स्कोर बराबर हो गया. फिर पेनल्टीमेट बॉल पर पंत ने जयदेव उनादकट की गेंद को मिड-ऑफ के ऊपर से मारकर टीम को जीत दिला दी. बॉल बाउंड्री की तरफ चौके के लिए गई. लेकिन इसी को लेकर मैच के बाद विवाद हो गया.

जब पंत की गेंद बाउंड्री की तरफ जा रही थी, तो LSG के पेसर आवेश खान बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े थे. उनके हाथ में बैट भी था. आवेश ने बाउंड्री की तरफ आती बॉल को वापस मैदान पर हिट कर दिया था. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हैं.

हालांकि, बॉल मिड-ऑफ के ऊपर से गई थी, तो कोई फील्डर गेंद रोक भी नहीं पाता. फिर भी, आवेश की ये हरकत नियमों के खिलाफ मानी जा रही है.

IPL के नियमों के मुताबिक, जो प्लेयर फील्डिंग नहीं कर रहे होते हैं, उन्हें मैदान में दखल नहीं देना चाहिए. सिर्फ कुछ खास मामलों जैसे मेडिकल मदद या टाइम-आउट में ही ऐसे प्लेयर्स को अनुमति होती है. आवेश की यह हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कई लोग इसे अनफेयर प्ले बता रहे हैं. कुछ का कहना है कि गेंद बाउंड्री लाइन पार होने से पहले टच हुई, तो 5 रन पेनल्टी मिलनी चाहिए थी. यानी उस शॉट के बाद भी LSG को 2 गेंद पर 6 रन बनाने पड़ते.

SRH करेगी शिकायत!

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस घटना से नाराज है. इस सीजन में SRH को कई फैसलों पर शिकायतें हैं. आवेश वाला मामला इनमें से एक है. इससे पहले RCB के खिलाफ हेनरिक क्लासेन का कैच और KKR के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा के विकेट पर भी विवाद हुआ था.

रिपोर्ट्स के अनुसार, SRH टीम BCCI को लेटर लिखने वाली है. वो इन सभी मुद्दों पर स्पष्टता चाहते हैं. हालांकि, मैच का रिजल्ट नहीं बदलेगा, लेकिन टीम नियमों की सख्ती और अंपायरिंग पर चर्चा करना चाहती है.

आवेश खान ने SRH के खिलाफ इस मैच में 2 विकेट लिए थे. उन्होंने क्लासेन और हर्ष दुबे को आउट किया था. लेकिन बॉलिंग से ज्यादा वो लास्ट बॉल पर बॉल को बाउंड्री के बाहर से हिट करने के लिए चर्चा में हैं. अब देखना होगा कि BCCI इस पर क्या कार्रवाई करता है.

वीडियो: क्या LSG की प्लानिंग ऋषभ पंत की भारतीय टी-20 टीम में वापसी करा देगी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()