ईरान FIFA वर्ल्ड कप 2026 खेलेगा, FIFA प्रेसिडेंट ने बताया मैच कहां होंगे?
31 मार्च को तुर्किए में ईरान ने कोस्टा रिका के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेला. इस दौरान FIFA के प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने ईरान की टीम के प्लेयर्स और कोच से बात की.

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ईरान के पार्टिसिपेशन को लेकर बड़ा अपडेट आया है. FIFA के प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने कहा है कि ईरान वर्ल्ड कप खेलेगा. इन्फेंटिनो के अनुसार टूर्नामेंट जिस तरह से तय हुआ था, वैसे ही कराया जाएगा. इसका मतलब ये है कि ईरान के मैच अमेरिका में ही कराए जाएंगे.
मंगलवार, 31 मार्च को तुर्किए में ईरान ने कोस्टा रिका के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेला. इस दौरान स्टेडियम में FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो भी मौजूद थे. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हाफ टाइम पर उन्होंने बताया,
“ईरान की टीम वर्ल्ड कब खेलेगी, इसीलिए हम यहां हैं.”
इन्फेंटिनो ने ईरान की फुटबॉल टीम की तारीफ भी की. उन्होंने कहा,
“ईरान की टीम को देखने के लिए हम काफी एक्साइटेड हैं. उनके पास काफी मजबूत टीम है. मुझे बहुत खुशी है.”
कोस्टा रिका के खिलाफ मैच के दौरान इन्फेंटिनो ने ईरान की टीम के प्लेयर्स और कोच से बात भी की. FIFA प्रेसिडेंट ने बताया,
“मैंने ईरान की टीम देखी. प्लेयर्स और कोच से बात भी की. सब कुछ एकदम ठीक है.”
19 मार्च को FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने कहा था कि वो वर्ल्ड कप कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. ज्यूरिख में FIFA काउंसिल की मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा था,
ब्लैक आर्मबैंड के साथ उतरे प्लेयर्स“FIFA वर्ल्ड कप में सभी टीमों को खेलते देखना चाहता है. हम दो देशों के बीच चल रहे संघर्ष को नहीं सुलझा सकते, पर हम शांति लाने और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल की पावर का इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
27 मार्च को ईरान की टीम ने नाइजीरिया के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेला था. इस मैच में ईरान के प्लेयर्स ब्लैक आर्मबैंड के साथ उतरे थे. प्लेयर्स ने ईरान के प्राइमरी स्कूल में हुए हमले की याद में स्कूल रकसैक के साथ भी पोज किया. मिनाब के स्कूल में 28 फरवरी को एयरस्ट्राइक हुई थी, जिसमें 170 बच्चों की मौत हो गई थी.
अमेरिका का बॉयकॉट करने की बात कही थी
ईरान फुटबॉल फेडरेशन (FFIRI) के अध्यक्ष मेहदी ताज ने 18 मार्च को कहा था कि उनकी टीम वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी कर रही है, लेकिन वो अमेरिका में मैच नहीं खेलेगी. ताज कहा,
"नेशनल फुटबॉल टीम तुर्की में ट्रेनिंग कैंप कर रही है और वहां दो फ्रेंडली मैच भी खेलेगी."
ताज ने आगे कहा,
“हम अमेरिका का बॉयकॉट करेंगे, लेकिन वर्ल्ड कप का नहीं.”
वहीं, मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबॉम ने 17 मार्च को कहा था कि ईरान की टीम चाहे तो अपने मैच उनके देश में खेल सकती है. लेकिन उन्होंने ये भी साफ किया कि इस पर अंतिम फैसला FIFA ही करेगा.
ईरान की टीम को जून में बेल्जियम, ईजिप्ट, और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने मैच खेलने हैं. ये सभी मैच अमेरिका में होने हैं.
वीडियो: FIFA World Cup 20230 की तैयारी के कारण 30 लाख कुत्तों की जान को खतरा, Morocco में क्या हो रहा है?

.webp?width=60)
