The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL season Why Vaibhav Sooryavanshi could break Chris Gayle’s record in 2026

9 मैच में 37 छक्के, वैभव सूर्यवंशी यूनिवर्स बॉस का रिकॉर्ड हिला देंगे!

क्रिस गेल ने 2012 में 14 पारियों में 59 छक्के लगाए थे. 733 रन, स्ट्राइक रेट 160 का. 2013 में भी उन्होंने 51 छक्के लगाए थे.

Advertisement
pic
29 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026, 04:50 PM IST)
IPL season Why Vaibhav Sooryavanshi could break Chris Gayle’s record in 2026
इस सीजन हर मैच में वैभव का सिक्स लगाने का एवरेज हर मैच में 4 से थोड़ा ऊपर है. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में हर दूसरे मैच में सिर्फ एक नाम सुनाई देता है. वैभव सूर्यवंशी. वैभव कोई नया रिकॉर्ड बनाते हैं. या कोई वैभव का रिकॉर्ड तोड़ता है. राजस्थान रॉयल्स का 15 साल का ये लड़का इस सीजन बॉलर्स को धूल चटा रहा है. फिर क्या बुमराह, क्या हेजलवुड! वैभव ने इस सीजन 9 पारियों में 37 छक्के जड़ दिए हैं. वो यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के एक बड़े रिकॉर्ड के पीछे हैं.

क्रिस गेल ने IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. 2012 के सीजन में वो 59 छक्के लगा चुके हैं. ये रिकॉर्ड पिछले 14 साल से टूटा नहीं है. पर इस साल शायद टूट जाए!

सूर्यवंशी नाम के टीनएजर ने इस सीजन 9 मैचों में 400 रन बना लिए हैं. वो ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. इस सीजन वैभव का स्ट्राइक रेट 238 का है. मतलब गेंद आती है और वो सीधा बाउंड्री पार जाती है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ तो वैभव ने 36 गेंदों पर शतक ठोक था. इस मैच में अकेले 12 छक्के लगाए थे.

एक समय था क्रिस गेल का नाम सुनकर सारे बॉलर्स डर जाते थे. यूनिवर्स बॉस ने 2012 में 14 पारियों में 59 छक्के लगाए थे. 733 रन, स्ट्राइक रेट 160 का. 2013 में भी 51 छक्के लगाए.

गेल के बाद आंद्रे रसेल ने 52, जॉस बटलर ने 45 छक्के लगाए हैं. लेकिन कोई गेल को छू नहीं पाया. अब ये 15 साल का बिहारी लड़का गेल की कुर्सी हिला रहा है.

IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
प्लेयरइनिंग्सरनछक्केसीजन
क्रिस गेल (RCB)14733592012
आंद्रे रसेल (KKR)13510522019
क्रिस गेल (RCB)16708512013
जॉस बटलर (RR)17863452022
क्रिस गेल (RCB)12608442011
अभिषेक शर्मा (SRH)16484422024
निकोलस पूरण (LSG)14524402025
श्रेयस अय्यर (PBKS)17604392025
क्रिस गेल (RCB)14491382015
विराट कोहली (RCB)16973382015
हेनरिक क्लासेन (SRH)15479382024
विराट कोहली (RCB)15741382024
सूर्यकुमार यादव (MI)16717382025
वैभव सूर्यवंशी (RR)9400372026

इस सीजन अभी तक टॉप पर वैभव सूर्यवंशी ही हैं. 37 छक्कों के साथ. उनके पीछे अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 28 छक्के लगाए हैं. प्रियांश आर्य के नाम 26 छक्के हैं. रजत पाटीदार ने 23 सिक्स मारे हैं.

हर मैच में 4 छक्कों को एवरेज

अगर सूर्यवंशी इसी फॉर्म में रहे तो गेल का 59 छक्कों का रिकॉर्ड आसानी से टूट सकता है. इस सीजन हर मैच में उनका सिक्स लगाने का एवरेज 4 से थोड़ा ऊपर है. यानी अभी लीग स्टेज में 5 मैच और बचे हैं. अगर वो 20 छक्के लगाते हैं, तो 57 की टैली पर पहुंच जाएंगे. RR की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो कम से कम दो मैच और मिलेंगे. एवरेज से हिसाब वैभव सीजन 60 के ऊपर छक्के मार सकते हैं. 

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()