The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL schedule change petrol diesel price hike cti letter to sports minister mansukh mandviya

PSL जैसा होगा IPL! जानिए किसने और क्यों दी ये बड़ी सलाह?

IPL टीमों के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले चार्टर्ड विमान, जैसे बोईंग 737 या एयरबस A 320, औसतन लगभग 2400 से 3000 लीटर प्रति घंटा ईंधन खर्च करते हैं. इसे बचाने की सलाह दी गई है.

Advertisement
pic
17 मई 2026 (पब्लिश्ड: 04:59 PM IST)
IPL schedule change petrol diesel price hike cti letter to sports minister mansukh mandviya
IPL 2026 खत्म होने में समय लगने वाला है. (Photo-pti)
Quick AI Highlights
Click here to view more

PSL की तरह क्या अब IPL में भी बिना दर्शकों के मैच होंगे? या फिर मैचों का शेड्यूल बदला जाएगा? दिल्ली और देश में बिजनेस से जुड़े लोगों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने इस मामले से जुड़ा एक लेटर केंद्रीय खेल मंत्री मंसुख मांडविया को लिखा है. इसमें उन्होंने IPL के मैच बिना फैंस के कराने की सलाह दी है, ताकि पेट्रोल-डीजल का खर्चा बचाया जा सके. 

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत में दिखने लगा है. देश में तेल और डीजल की किल्लत होने की आशंका जताई जा रही है. इसे लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आम जनता से तेल और डिजल का समझादारी से प्रयोग करने की सलाह दे चुके है. CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल चाहते हैं कि IPL भी इस बारे में सोचे. उन्होंने खेल मंत्री से मांग की है कि मैच सीमित मैदानों पर बिना दर्शकों के कराए जाएं. उन्होंने कहा,

कोरोना काल में भी आयोजकों ने सीमित संख्या के मैदानों पर IPL का सफल आयोजन कराया था. एक मैच में औसतन 50000 के लगभग दर्शक आते हैं जिससे कि हजारों लीटर पेट्रोल डीजल खर्च होता है. ऐसे में IPL को बिना दर्शकों के कराने से उसकी भी बचत की जा सकती है.

चार्टर्ड प्लेन में खर्च होता है बहुत ईंधन

CTI के मुताबिक IPL टीमों के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले चार्टर्ड विमान, जैसे बोईंग 737 या एयरबस A 320, औसतन लगभग 2400 से 3000 लीटर प्रति घंटा ईंधन खर्च करते हैं. इस हिसाब से यदि फ्लाइट लगभग 2 घंटे उड़ती है, तो अनुमानित खपत करीब 5000 से 6000 लीटर एवियशन फ्यूल (ATF) होती है.

अगर विमान थोड़ा बड़ा हो या लंबी दूरी के लिए ज्यादा वजन लेकर उड़ रहा हो, तो यह आंकड़ा 7000 से 8000 लीटर तक भी जा सकता है. अब ईंधन के इस खर्च को 10 टीमों के लिए देखा जाए, तो हर टीम करीब 50000 से 70000 लीटर एवियशन फ्यूल खर्च कर रही है.

यह भी पढ़ें- IPL 2026: सुनील नारायण और कगिसो रबाडा नहीं, इस इंडियन पेसर ने डाली सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि समय की मांग है कि IPL के बचे हुए मैचों का शेड्यूल दोबारा से बनाया जाए, औय मैच सीमित मैदानों पर बिना दर्शकों के कराए जाएं. जिससे लाखों लीटर ईंधन, पेट्रोल-डीजल बचेगा, और इकोनॉमी पर कम भार पड़ेगा.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()