The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL RCB vs CSK Anshul Kamboj no ball to Tim David

नो-बॉल महंगी पड़ी, CSK के बॉलर्स के सपनों में आएंगे टिम डेविड

अंशुल कंबोज की एक नो-बॉल CSK को 42 रन की पड़ी. टिम डेविड ने एक ओवर में 30 रन पीटे.

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 09:43 PM IST)
IPL RCB vs CSK Anshul Kamboj no ball to Tim David
19वें ओवर में टिम डेविड का कार्नेज आया. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक नो-बॉल किसी क्रिकेट मैच का खेल कैसे पलट सकती है, ये IPL 2026 के 11वें मैच में देखने को मिला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की बैटिंग का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की बॉलिंग से था. RCB के बैटर्स ने दिखा दिया कि उनका दिन हो तो वो क्या कर सकते हैं. उसके ऊपर अंशुल कंबोज की एक नो-बॉल 42 रन की पड़ी.

मैच में CSK ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. पहले विकेट के लिए विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने 37 रनों की पार्टनरशिप की. कोहली 18 बॉल्स में 28 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे विकेट के लिए सॉल्ट और पड्डीकल ने 56 रन जोड़े. इसके बाद सॉल्ट 46 रन बनाकर अपना विकेट दे बैठे.

तीसरे विकेट के लिए पड्डीकल और कप्तान रजत पाटीदार ने 21 गेंद में 58 रन जोड़े. दोनों ने तेजी से रन बनाए. इस पार्टनरशिप में पाटीदार ने 8 गेंद में 23 रन जोड़े. पड्डीकल का विकेट गिरने के बाद मैदान पर कदम रखा टिम डेविड ने.

19वें ओवर में आया कार्नेज

मैच का सबसे बड़ा मोमेंट आया 18वें ओवर में. 17 ओवर में RCB ने तीन विकेट पर 193 रन बना लिए थे. 18वें ओवर की पहली बॉल पर डेविड ने कंबोज को चौका लगाया. पांचवीं बॉल पर वो बोल्ड हो गए. लेकिन ये बॉल नो-बॉल थी. डेविड को फ्री हिट मिल गई. जिस पर उन्होंने छक्का लगाया. कंबोज के ओवर की आखिरी बॉल टिम डेविड ने सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रख ली.

19वें ओवर में टिम डेविड का कार्नेज आया. सामने थे जेमी ओवर्टन. इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया के इस बैटर ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. 4 छक्के और 1 चौका लगाया. ओवर से उन्होंने 30 रन बटोरे. इस ओवर के बाद RCB का स्कोर 237 रन पहुंच गया.

पारी के आखिरी ओवर की आखिरी बॉल पर टिम डेविड ने अपने नाम एक चौका रजिस्टर किया. इस पारी में उन्होंने 25 बॉल्स में 70 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 280 का था. डेविड ने 8 छक्के और 3 चौके मारे. नो-बॉल पर बचने के बाद टिम डेविड ने 42 रन जोड़े डाले. अंशुल कंबोज की एक नो-बॉल CSK को 42 रन की पड़ी.

रजत पाटीदार और टिम डेविड ने चौथे विकेट के लिए 35 बॉल्स में 99 रनों की पार्टनरशिप की. पाटीदार ने 19 गेंद में 48 रनों की पारी खेली. RCB ने अपनी इनिंग्स 250 रन पर फिनिश की. ये टीम का IPL का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. CSK के खिलाफ ये RCB का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले टीम ने पिछले IPL में चेन्नई के खिलाफ 213 रन बनाए थे.

वीडियो: IPL की सबसे बड़ी डील, 16,660 करोड़ में खरीदी गई RCB, कौन है नया मालिक?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()