शुरू होने से पहले गिनीज़ बुक में दर्ज़ हुआ IPL2022 का फाइनल!
IPL2022 के फाइनल से पहले करीब सवा लाख दर्शकों के बीच दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट जर्सी रिलीज की गई. इसके साथ ही IPL का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया.

IPL के 15वें सीज़न की खिताबी जंग इस सीज़न डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस (GT) और IPL की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुई. फाइनल मैच शुरू होने से पहले दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान ने समां बांधा.
रंगारंग कार्यक्रम से पहले करीब सवा लाख दर्शकों के बीच दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट जर्सी रिलीज की गई. इसके साथ ही IPL का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया.
IPL के 15 साल पूरे होने पर इस जर्सी का अनावरण किया गया. जर्सी में IPL की सभी 10 टीम्स के लोगो हैं. 66 मीटर लंबी और 42 मीटर चौड़ी यह दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी है. इस मौके पर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से BCCI को सर्टिफिकेट भी दिया गया. साथ ही जर्सी पर बड़े-बड़े शब्दों में 15 years of IPL प्रिंटेड था. जैसे ही इस जर्सी का अनावरण हुआ, इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयीं.
# GT vs RR
GT ने अपने डेब्यू सीज़न में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे पहले प्लेऑफ के लिए और फिर फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया. गुजरात अपने 14 में से 10 मैच जीतकर सीज़न के अधिकतर समय पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर रही. वहीं सीजन की दूसरी फाइनलिस्ट राजस्थान रॉयल्स साल 2008 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची थी.
बात फाइनल की करें तो राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए. जवाब में गुजरात ने महज 18.1 ओवर में जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. मैच में 34 रन बनाने के साथ तीन विकेट निकालने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या को फाइनल का मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस लीग में अभी तक सिर्फ पांच टीम्स के सर ही चैंपियन का ताज सजा था. IPL 2022 का फाइनल जीत कर GT इस लीग की छठी चैंपियन टीम बन गयी है.
IPL 2022: संजू सैमसन ने जो कहा था वो फिर कर दिया

