IPL ऑक्शन में पैसे वाली खुशी तो कई खिलाड़ियों को मिली. लेकिन पैसे के साथ दोहरीखुशी सिर्फ एक ही खिलाड़ी को मिली. उस खिलाड़ी का नाम है टीम इंडिया के ऑलराउंडरशिवम दुबे(Shivam Dubey). आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL Auction 2022) के दूसरेदिन CSK ने शिवम दुबे को 4 करोड़ रुपए में खरीदा है. साथ ही रविवार को ही शिवम दुबेके घर नन्हा मेहमान आ गया है.ऑक्शनसे ठीक पहले शिवम और उनकी पत्नी अंजुम खान एक बेटे के माता-पिता बने हैं.IPL ऑक्शन में उतरे शिवम दुबे पर नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा पंजाबकिंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भी बोली लगाई. लेकिन CSK ने आखिरकार सबसे मोटी बोलीलगाकर इस ऑल-राउंडर को लेने में बाजी मार ली. IPL में शिवम दुबे की यह तीसरी टीमहै. इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुकेहैं.Welcome to the Daddies Army, Shivam! All the #Yelloveto the Super family!#WhistlePodupic.twitter.com/fCQIVjf1oX— Chennai Super Kings - Mask Pdu Whistle Pdu! (@ChennaiIPL) February 13, 2022पिता बनने की यह खुशखबरी शिवम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. उन्होंने अपनी पत्नीअंजुम और बच्चे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा,"एक खुशियों का गुलदस्ता हमारे घर आया है. बेटे के रूप में हमें आशीर्वाद मिला है." View this post on Instagram A post shared by shivam dube (@dubeshivam)IPL में शिवम दुबे के साथ और क्रिकेटर राहुल तेवटिया ने शिवम को बधाई देते हुए इसपोस्ट के कमेन्ट में लिखा, "बधाई हो दुबे" ऑलराउंडर शिवम दुबे ने पिछले साल हीजुलाई में अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान से एक निजी समारोह में शादी की थी. IPL मेंअबतक का सफर: शिवम दुबे को सबसे पहले RCB ने 2019 में 5 करोड़ रुपए की मोटी रकमखर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था. दो साल तक शिवम RCB के साथ खेले. इसके बादबाएं हाथ के इस खिलाड़ी को 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 4.4 करोड़ रुपए में अपनीटीम में शामिल किया. आईपीएल के पिछले तीन सीजन में शिवम दुबे ने कुल 24 मैच खेलेहैं, जिसमें उन्होंने 120 के स्ट्राइक रेट के साथ 399 रन बनाए हैं. गेंदबाज़ी कीबात करें तो उन्होंने अभी तक 11 पारियों में सिर्फ 4 ही विकेट लिए हैं.लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर शिवम दुबे भारतीय टीम के लिए भी अपना वनडे और T20डेब्यू कर चुके हैं. शिवम ने टीम इंडिया के लिए अबतक एक वनडे और 13 T20 मुकाबलेखेले हैं. अब देखना ये होगा कि इतनी मोटी रकम में बिकने के बाद शिवम CSK के लिएक्या कमाल दिखाते हैं.