IPL निलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश जारी है. इस लिस्ट में एक नाम और जोड़लीजिए, इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टन का. पंजाब किंग्स की टीम ने लिविंगस्टन को 11.5करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा है. दाहिने हाथ का ये बल्लेबाज़ अपनी ऑलराउंडपरफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. रविवार की निलामी ने लिविंगस्टन को अपने इसीइंप्रेशन का फायदा मिला और छप्परफाड़ पैसे भी बरसे.Ae kaam changa hua, now sit back and relax! 😌#IPLAuction #SaddaPunjab#PunjabKings #TATAIPLAuction @liaml4893 pic.twitter.com/JkibDPlpqz— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 13, 2022 लिविंगस्टन का IPL करियरलिविंगस्टन को पहली बार राजस्थान रॉयल्स ने 2019 में खरीदा. IPL 2019 मेंलिविंगस्टोन ने चार मैच खेले और 71 रन बनाए थे. इस सीज़न में लिविंगस्टन ने जयपुरके सवाई मान सिंह स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों में 44 रन कीताबड़तोड़ पारी खेली थी. हालांकि उसके बाद से IPL में इस इग्लिंश प्लेयर का बल्लालगभग खामोश ही है. 2020 में एक भी मैच नहीं खेला. और पिछले सीज़न यानी IPL 2021 में5 मैच में सिर्फ 42 रन ही बनाए. लेकिन किसने सोचा था कि पिछले सीज़न में आठ कीएवरेज से सिर्फ 42 रन बनाने वाले लिविंगस्टन पर इस बार पैसों की ऐसी बारिश होजाएगी. और पंजाब किंग्स एक करोड़ के बेस प्राइज़ वाले लिविंगस्टन को साढ़े 11 करोड़में खरीद लेगा. लिविंगस्टन हार्ड हिटर बैट्समैन माने जाते हैं. फर्स्टक्लास क्रिकेटमें लिविंगस्टन विध्वंसक बल्लेबाज़ माने जाते हैं. इंग्लैंड में एक क्लब के लिएखेलते हुए मात्र 21 साल की उम्र में लिविंगस्टन ने सिर्फ 138 गेंदों में 350 रन बनाडाले थे. लिविंगस्टन ने महज़ तीन वनडे और 17 T20 खेले हैं. जिसमें उन्होंने T20 काएक शतक भी लगाया है. फील्डिंग की बात करें तो लिविंगस्टोन बेहद चुस्त फील्डर मानेजाते हैं. बल्लेबाज़ी के अलावा लिविंगस्टन फिरकी गेंदबाज़ी के लिए भी जाने जातेहैं. और टीम इनका इस्तेमाल एक ऑप्शनल लेग स्पिनर के तौर पर भी कर सकती है. ऐसे मेंअब ये देखना होगा कि लिविंग्सटन पर इतनी मोटी रकम लगाकर पंजाब ने कोई गलती की है याएक सही फैसला लिया है. पंजाब किंग्स की टीम इस सीज़न IPL में एक बदले हुए दल के साथउतर रही है. जिसमें शिखर धवन, कगीसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चहर, हरप्रीतबराड़ और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ियों को भी खरीदा है.