The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 vaibhav sooryavanshi yashasvi jaiswal priyansh arya prabhsimran singh pbks host rr

PBKS vs RR: यशस्वी-वैभव या प्रभसिमरन-प्रियांश, डेटा के मुताबिक कौन बेहतर?

प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की जोड़ी ने इस सीजन अपनी टीम के लिए 323 रन बनाए हैं. दोनों ने हर ओवर में 14.9 रन के स्ट्राइक रेट से रन स्कोर किए.

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 05:56 PM IST)
ipl 2026 vaibhav sooryavanshi yashasvi jaiswal priyansh arya prabhsimran singh pbks host rr
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 8 मैच में 400 रन जोड़े. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच होना है. दोनों ही टीमों के बैटर्स इस सीजन टॉप फॉर्म में हैं. इस मैच में पंजाब और राजस्थान के ओपनर्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. राजस्थान के यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी, पंजाब के प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या से बेहतर बैटिंग करने की कोशिश करेंगे.

प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की जोड़ी ने इस सीजन अपनी टीम के लिए 323 रन बनाए हैं. दोनों ने हर ओवर में 14.9 रन के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी में दोनों टॉप तीन में हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने 11.82 के स्ट्राइक रेट से रन स्कोर किए हैं.

IPL 2026 में ओपनर्स का रन-रेट
ओपनर्सइनिंग्सरनटॉप स्कोरएवरेजबॉल्सरन रेट
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या632312653.8313014.9
अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड84001205019612.24
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी8400815020311.82

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 8 मैच में 400 रन जोड़े. वहीं, अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने भी 400 रनों की पार्टनरशिप की है. पर तेजी से रन बनाने के मामले में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की जोड़ी सबसे आगे है.

PBKS vs RR का हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल मैच- 30
पंजाब जीती- 12
RR जीती- 17
टाई- 1
PBKS vs RR में सबसे ज्यादा रन
बैटरइनिंग्सरनएवरेजस्ट्राइक रेटटॉप स्कोर
संजू सैमसन2169038.33150119
केएल राहुल849081.66138.8195*
शॉन मार्श740958.42144.52115
अजिंक्य रहाणे1237337.3117.6698
यशस्वी जायसवाल833842.25151.5668
PBKS vs RR IPL मैचों में सबसे ज्यादा विकेट
बॉलरइनिंग्सविकेटइकोनॉमीएवरेजबेस्ट फिगर
अर्शदीप सिंह111810.0623.945/32
पीयूष चावला11147.5922.423/35
सिद्धार्थ त्रिवेदी10117.8427.092/21
जोफ्रा आर्चर7107.3720.043/15
जेम्स फॉकनर7109.7725.93/26

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने पंजाब के खिलाफ कितने विकेट लिए? मुंबई इंडियंस किस फैसले पर विचार कर रही है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()