The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2026 VAIBHAV Sooryavanshi reveals reason behind A celebration in RR-LSG match

वैभव सूर्यवंशी ने क्यों किया 'A' वाला सेलिब्रेशन? ड्रेसिंग रूम में बताई पूरी बात

IPL 2026 : Vaibhav Sooryavanshi ने Lucknow Super Giants के ख‍िलाफ महज 38 बॉल्स में 93 रनों की पारी खेली थी. इसी के साथ वो ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे पहुंच गए हैं.

Advertisement
pic
20 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:15 PM IST)
vaibhav sooryavanshi, ipl , sports news
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 19 मई को एक बार फिर अपने बल्ले का जादू दिखाया. मैच में उन्होंने 38 गेंदों पर 93 रन बनाए. वैभव शतक तो नहीं बना पाए, लेकिन अर्धशतक के बाद उनका सेलिब्रेशन काफी वायरल हो गया. उन्होंने अंगुलियों से 'A' अक्षर बनाकर दर्शकों की तरफ दिखाया. पोस्ट मैच इसके बारे में पूछने पर वैभव ने कहा कि वो सेलिब्रेशन सिर्फ एक नया प्रयोग था. लेकिन, ड्रेसिंग रूम में लौटने के बाद उन्होंने अपने टीम मैनेजर रोमी भि‍ंंडर के सामने इसकी असली वजह बता दी है. 

वैभव ने बताया सेलिब्रेशन का कारण

मैच खत्म होने के बाद हुए प्रजेंटेशन सेरेमनी में मुरली कार्तिक ने वैभव से पूछा कि उस इशारे का मतलब क्या था? तब वैभव ने कहा था,

ऐसा कुछ खास नहीं है. मैं हर बार कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं और इस बार भी मैंने वही किया.

20 मई को राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वैभव ने अपने सेलिब्रेशन का असली कारण बताया. इस युवा बल्लेबाज ने कहा,

मैंने पारी अपनी मां को डेडिकेट की थी. मेरा सेलिब्रेशन उनके लिए ही था. उनका नाम A से ही शुरू होता है. मैं नहीं चाहता था कि किसी को इस बारे में पता चले क्योंकि मैं इसे आगे भी जारी रखना चाहता था.

वैभव ने तोड़े कई रिकॉर्ड

वैभव इस IPL कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 93 रन बनाकर उन्होंने इस सीजन में 500 रन भी पूरे कर लिए. IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है. वैभव से पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर आंद्रे रसेल के नाम था. 2019 के आईपीएल सीजन में आंद्रे रसेल ने 204.8 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 500 से ज्यादा रन बनाए थे. लेकिन, वैभव सूर्यवंशी ने 2026 के सीजन में 236.3 के स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन बना दिए हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को 2-0 से हराया, बांग्लादेश ने WTC टेबल में बड़ा उलटफेर किया 

सिर्फ इतना ही नहीं इस पारी से वैभव ने छक्कों की जो लाइन लगाई, उससे अब कई बड़े रिकॉर्ड खतरे में नज़र आते हैं. एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में वैभव सूर्यवंशी बहुत आगे निकल चुके हैं. भारतीयों की लिस्ट में उनके बाद अभिषेक शर्मा का नंबर आता है, जिन्होंने आईपीएल 2024 सीजन में 42 सिक्स लगाए थे. वहीं, वैभव के नाम इस सीजन अब तक 53 छक्के हैं. ओवरऑल क्रिस गेल के 2012 में 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने से वो सिर्फ 6 छक्के दूर हैं.

वीडियो: CSK फैंस की उम्मीद टूटी, आखिर कहां चूकी महेंद्र सिंह धोनी की टीम?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()