The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Bangladesh historic win over Pakistan clean sweep WTC Points Table update

पाकिस्तान को 2-0 से हराया, बांग्लादेश ने WTC टेबल में बड़ा उलटफेर किया

Bangladesh beats Pakistan: इस जीत के बाद बांग्लादेश के WTC पॉइंट्स टेबल में 4 मैचों में 28 पॉइंट हो गए हैं. टीम 58.33 परसेंट पॉइंट (PCT) के साथ पांचवें स्थान पर है.

Advertisement
pic
20 मई 2026 (अपडेटेड: 20 मई 2026, 11:43 AM IST)
Bangladesh historic win over Pakistan clean sweep WTC Points Table update
बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने पाकिस्तानी बैटर्स की हालत पतली कर दी. (फोटो- AFP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बांग्लादेश ने पाकिस्तान का होम सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है. बांग्ला टाइगर्स ने 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतकर हिस्ट्री बना दी (Bangladesh historic win over Pakistan). इस जीत के साथ बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 सीजन में भी बड़ा उलटफेर किया है. टीम अब पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई. और वो अब भारत से भी आगे है.

सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान को जीत के लिए 121 रन बनाने थे. कुल टारगेट 437 रनों का था. अगर ये टारगेट चेज होता, तो ये टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा टारगेट होता. लेकिन पाकिस्तान की टीम इसे पा ही नहीं पाई. सुबह के सेशन में ही पाकिस्तान 358 रनों पर ऑलआउट हो गया. बांग्लादेश ने 78 रनों से शानदार जीत दर्ज की.

तैजुल इस्लाम का कमाल

बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने पाकिस्तानी बैटर्स की हालत पतली कर दी. उन्होंने दूसरी इनिंग में 6 विकेट लिए. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 94 रन बनाए. लेकिन उनकी पारी भी टीम के बचा नहीं पाई. रिजवान के अलावा सलमान अगा और शान मसूद ने 71-71 रनों की पारी खेली.

पाकिस्तान टेबल में नीचे

इस हार के साथ पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. WTC पॉइंट्स टेबल में टीम और नीचे खिसक गई है. इस जीत के बाद बांग्लादेश के 4 मैचों में 28 पॉइंट हो गए हैं. टीम 58.33 परसेंट पॉइंट (PCT) के साथ पांचवें स्थान पर है.

वहीं भारत 9 मैच खेल चुका है जिसमें 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ टीम के सिर्फ 52 पॉइंट हैं. भारत का PCT 48.15 है, जिससे वो छठे स्थान पर आ गया है. पाकिस्तान की टीम 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत पाई है. उनका PCT मात्र 8.33 रह गया है. टेबल में पाकिस्तान से नीचे सिर्फ वेस्टइंडीज है, जिसका PCT 4.17 है.

टॉप पोजीशन पर कौन?

ऑस्ट्रेलिया टेबल में पहले स्थान पर है. 8 मैचों में 7 जीत के साथ उनका PCT 87.5 है. न्यूजीलैंड दूसरी (77.78 PCT) और साउथ अफ्रीका तीसरी (75 PCT) पोजीशन पर है. श्रीलंका चौथे स्थान पर है.

WTC में पॉइंट्स सिस्टम कैसे काम करता है?

जीत पर 12 पॉइंट्स.
टाई पर 6 पॉइंट्स.
ड्रॉ पर 4 पॉइंट्स.

ओवर रेट धीमा होने पर पॉइंट काटे भी जाते हैं. हाल में पाकिस्तान की टीम को 8 पॉइंट गंवाने पड़े थे. इसी वजह से टीम टेबल में काफी नीचे है.

टीमें पॉइंट परसेंटेज (PCT) के आधार पर रैंक की जाती हैं. टॉप-2 टीमें 2027 में फाइनल खेलेंगी.

वीडियो: पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर प्रेशर, क्या बाबर आज़म अब दिला पाएंगे टीम को जीत?

Advertisement

Advertisement

()